छत्तीसगढ़
अपहरण करके मारपीट पर हत्या करने वाले दोनों आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर| प्रकरण सदर का प्रार्थी रविशंकर यादव पिता स्व. पति राम यादव उम्र 32 साल साकिन चकराकुण्ड, चोरभट्ठी कलाॅ थाना सकरी जिला बिलासपुर का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता मृतक पतिराम यादव आरोपी निखील के डेयरी दीन दयाल कालोनी मंगला में दुध निकालने एवं साफ सफाई का काम करता था उसके दोनो पैर में दर्द होने के कारण काम में नहीं जा रहा था कि दिनाक 13.12.2022 को दिन में करीब 10ः30 बजे आरोपीगण एक राय होकर ओमनी कमाक सी जी 10 एफ ए 7204 में मृतक को उसके गाव चकराकुण्ड में जाकर काम में नहीं जा रहा है कहकर माँ बहन की गदी गंदी गाली देकर एवं जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात से मार पीट कर काम कराने के लिए जबरदस्ती गाव से अपहरण कर ओमनी कार क्रमाक सी जी 10 एफ ए 7204 में डाल कर दीनदयाल कालोनी मंगला ले गये एवं वहाँ भी आरोपीयान के द्वारा मृतक के साथ मारपीट किये जिससे मृतक की मृत्यु हो गया बाद उसे सिम्स में ले जाकर चेक कराये जो डॉक्टर साहब में होना बताये कि आरोपीवान मृतक की शव का अस्पताल में ही छोड़कर भाग गये एवं मृतक के परिजनों को तबियत खराब होने की सूचना दिये जो प्रार्थी ने जाकर देखा एवं थाना आकर रिपोट किया जिस पर से अपराध सदर कायम कर विवेचना किया एवं अपराध कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस पर हत्या जैसे गंभीर प्रकरण को ध्यान में रखते हुए उ.म.नि. एवं व. पु. अ. पारूल माथुर के निर्देषन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी सकरी उ.नि. सागर पाठक के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई एवं आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। दौरान पतासाजी आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त ओमनी कार कमांक सी जी 10 एफ ए 7204 को जप्त किया गया मामले की अब तक की विवेचना से आरोपीयों के विरुद्ध के अपराध धारा के अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिका:-
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सागर पाठक, उनि सागर पाठक, सउनि उदयभान सिंह, गणेश राम महिलांगे, प्र. आर. धर्मेन्द्र शर्मा, आरक्षक पवन सिंह, सुनील सूर्यवंशी, संजय यादव, धनराज कुंभकार एवं मालिक राम साहू की विषेष भूमिका रही|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized19 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized8 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized4 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
