छत्तीसगढ़
05 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष (Mesh)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। ऑफिस में जूनियर से आपको सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दिनभर की भागदौड़ के बाद आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। काम की अधिकता होने की वजह से आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे।
वृषभ (Vrushabh)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संचार-साधनों से आपको फायदा हो सकता है। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जिनकी मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आपके कामकाज में गति आ सकती है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।
मिथुन (Mithun)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले थोड़ा सोच समझकर लें| दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। कुछ कठिन परिस्तिथियाँ सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। गाय को रोटी खिलाएं, दाम्पत्य जीवन मजबूत रहेगा।
कर्क (Kark)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम से जुड़े लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शौहरत और पहचान भी मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम-संबंधों को नई उर्जा मिलेगी। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।
सिंह (Sinh)
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। गाय के चरण स्पर्श करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।
कन्या (Kanya)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें । गणेश जी की आरती करें, आपकी परेशानी कम होगी।
Rashifal 5 March 2022
तुला (Tula)
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं । किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है । पैसों का लेन-देन करते समय अच्छे से सोच-विचार कर लेना बेहतर रहेगा । आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं । कुछ बड़े मामलों में फैसले लेने में आपको परेशानी हो सकती है । मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब ठीक होगा।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है । आपको किसी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है । लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है । आपका करियर नये रूप में उभर सकता है । आपका व्यक्तित्व निखर सकता है । लव पार्टनर से सहयोग मिल सकता है । गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
धनु (Dhanu)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखें, काम आसान होंगे। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है । किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें । कोई आपका फायदा उठा सकता है । जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है । छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके काम सही तरीके से पूरे होंगे ।
Rashifal 5 March 2022
मकर (Makar)
आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे । परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे । आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे । आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है । परिस्थितियां आपके फेवर में होगी । आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे । पक्षियों को बाजरा खिलाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा ।
कुंभ (Kumbha)
आज आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं । आपका दिन अच्छा रहेगा । आप दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं । जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी । आपको बहुत फायदा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है । किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है । मंदिर में फल का दान करें, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे ।
मीन (Meen)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । भागदौड़ से आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है । किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है । आज पारिवारिक विवादों से बचने की जरूरत है । किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना बेहतर होगा । मेहनत करने पर ही काम सफल होंगे । शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized14 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
