छत्तीसगढ़
गजब बेज्जती है! बारात पहुंचते ही दूल्हे की हालत देख चौंकी दुल्हन, शादी से किया इनकार… बोली– कुंवारी रहूंगी लेकिन ऐसे लड़के से नहीं करूंगी शादी
लखनऊ :UP NEWS: शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। लेकिन कई बार ऐसा कुछ होता है कि शादी की खुशियां परेशानी में बदल जाती है। यूपी के हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। यहां दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद सब तरफ चर्चा होने लगी की आखिर ऐसा क्या हुआ। इस मामले को लेकर चौबीस घंटे तक पंचायत चली लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
नशे में टल्ली होकर पहुंचा दूल्हा
मिली जानकारी के अनुसार मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव राघोपुर के मजरा अंटिया निवासी महादेव की पुत्री राम लड़ैती की शादी जनपद औरैया के गांव बड़वा पोस्ट भाग्य नगर निवासी राजेश बाबू पुत्र ओमप्रकाश के साथ तय हुई थी। शुक्रवार की रात बारात आई। दूल्हा शराब के नशे में टल्ली था। दूल्हे को नशे में देखकर लड़की पक्ष वालों ने उसके पिता को ढूंढना शुरू किया लेकिन जब उन्हें पता चला कि पिता और मझवा बारात में आए ही नहीं तो हंगामा शुरू हो गया। बारात में आये कुछ बुजुर्गों ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला तब हंगामा शांत हुआ।
शराबी से नहीं करूंगी शादी : दुल्हन
बारात द्वारचार के लिए रवाना हुई। बैंड बाजे की धुन पर बाराती नाचते हुए लड़की के दरवाजे पहुंचे। लेकिन इसी दौरान लड़की कोई दूल्हे के टल्ली होने की जानकारी मिली तो वह भड़क गई और शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसे मनाने के प्रयास होने लगे। लेकिन लड़की ने जब साफ कह दिया कि वह कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी से शादी नहीं करेगी तो पंचायत होनी शुरू हुई। दोनों पक्ष देर रात तक बात करते रहे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
गांव के प्रधान के पास पहुंचा मामला
शनिवार को प्रधान राघवेंद्र सिंह उर्फ रेशू के पास पहुंचा। यहां देर शाम तक पंचायत होती रही लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार बारात को बिन दुल्हन बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस मामले में चौकी इंचार्ज बालेंद्र कुमार मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। लेकिन उनके पास कोई शिकायत नहीं आयी। यदि किसी पक्ष की तहरीर आती है तो उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized2 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
