Connect with us

छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

Published

on

कोंडागांव। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जिले के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुकम्पा नियुक्ति हेतु गठित समिति के परीक्षण उपरांत प्रकरणों के आवश्यक अभिलेख सही पाये गये हैं।

शासन के निर्देशानुसार अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्र प्रकरणों में तेज कुमार नेताम भाई स्वर्गीय नुतन कुमार नेताम, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला चांगेर विकासखण्ड कोण्डागांव स्थायी पता ग्राम एवं पोस्ट सरोना जिला कांकेर, नीलाम्बर बघेल पिता स्वर्गीय पतिराम बघेल, प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला तुर्रेबेड़ा विकासखण्ड माकड़ी स्थायी पता ग्राम ओण्डारगांव पोस्ट बेलगांव तहसील माकड़ी जिला कोण्डागांव, प्रभुवन पटेल पत्नी स्वर्गीया ऐनो पटेल सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला सिंगनपुर विकासखण्ड केशकाल स्थायी पता ग्राम एवं पोस्ट किशनपुरी तहसील नरहरपुर जिला कांकेर, राहूल कुमार साहू पिता स्वर्गीय राजू राम साहू सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला बड़गई विकासखण्ड फरसगांव स्थायी पता ग्राम कन्हारगांव पोस्ट उरन्दाबेड़ा तहसील फरसगांव जिला कोण्डागांव, जमुना कुंजाम पति स्वर्गीय केशवलाल कुंजाम सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला कोरगांव बिन्झे विकासखण्ड केशकाल स्थायी पता ग्राम एवं पोस्ट सिंगनपुर तहसील केशकाल जिला कोण्डागांव, राजेन्द्र कुमार भण्डारी भाई स्वर्गीय अजय भण्डारी भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला माकड़ी विकासखण्ड माकड़ी स्थायी पता ग्राम एवं पोस्ट बड़ेडोंगर तहसील फरसगांव जिला कोण्डागांव, मनीष कुमार वैद्य पिता स्वर्गीय टंकेश्वर वैद्य भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोहलई विकासखण्ड कोण्डागांव स्थायी पता ग्राम एवं पोस्ट सोनाबाल तहसील कोण्डागांव जिला कोण्डागांव और निलबती नेगी पति स्वर्गीय राम विलास नेगी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला मुलनार विकाखण्ड कोण्डागांव स्थायी पता ग्राम एवं पोस्ट जामगांव तहसील केशकाल जिला कोण्डागांव सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में मिलेगा ब्याज रहित ऋण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय"

उक्त 8 आवेदकों के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु शासन के निर्देशानुसार परिवार के किसी भी सदस्य के शासकीय सेवा में नहीं होने का शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया । इनके परिवार में किसी भी सदस्य के शासकीय सेवा में नहीं होने के संबंध में किसी को भी कोई आपत्ति हो, तो वे 27 जून 2023 तक दावा-आपत्ति अभ्यावेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कलेक्टोरेट कोण्डागांव में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति सम्बन्धी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किये जायेगें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : वन अमले ने केरेगांव परिक्षेत्र में की बेदखली की कार्रवाई, आरोपियों को जेल भेजा गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सट्टा खेलाने वालों के विरुद्ध थाना तारबाहर में कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 से अधिक कार्यकर्ता घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending