Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने लिया जायजा, कार्य में गति लाने के दिए निर्देश

Published

on



बिलासपुर। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यो का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। लगातार निरीक्षण के चलते वर्षो से लंबित प्रोजेक्ट तिफरा फ्लाई ओवर अब लगभग पूर्णता की ओर है। इसी तर्ज पर कलेक्टर अन्य निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने एन.एच.ए.आई. के निर्माणाधीन कार्यो का जायजा लेकर कार्य को कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए और पूरी सावधानी बरतते हुए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने कहा।

कलेक्टर डाॅ. मित्तर ने आज एन.एच.ए.आई. के दो महत्वपूर्ण कार्य रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर और बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण किया । एन.एच.ए.आई. के कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर ने विगत 06 माह पूर्व भी किया था। वे लगातार इन कार्यो की मानिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर 800 मीटर लंबा है। एन.एच.ए.आई. के मौजूद अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जानकारी विस्तार से दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस कार्य को फरवरी माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: इंस्टाग्राम दोस्त ने बुलाकर किशोरी से गैंगरेप

बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण- कलेक्टर ने बिलासपुर से पथरापाली सड़क, लंबाई 56 कि.मी. का भ्रमण 24 कि.मी. कोनी तक कर निर्माण कार्य का लिया जायजा। निर्माण कार्यो पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया लेकिन कुछ जगहों पर निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए तेजी लाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस सड़क के कार्य में 2 फ्लाईओवर और एक ब्रिज के 3 स्पैन के कार्यो में गति लाने कहा। सड़क निर्माण का कार्य मार्च माह के अंत पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें   खेल मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यकः राज्यपाल अनुसुईया उइके


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टीआई, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राजेंद्र ढीमर मछुआ बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त, बोर्ड में 6 सदस्यों की भी हुई नियुक्ति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Job Update: मुंगेली कुटुम्ब न्यायालय में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन... अंतिम तिथि नजदीक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending