Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : जोर-शोर से चल रही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां, इस स्टेडियम में आयेाजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

Published

on

बिलासपुर। जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा।

कार्यक्रम में ‘‘हर घर हर आंगन’’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी संख्या में लोग योगा अभ्यास करेंगे। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, नगर निगम उपायुक्त राकेश जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी सहित योग सेंटर संचालक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   आरपीएफ बिलासपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 1000 पेड़ पौधों का वृक्षारोपण किया गया

कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग को साफ सफाई, मंच, टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साउण्ड सिस्टम की जिम्मेदारी नगर निगम को एवं अतिथि आमंत्रण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग और प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। रविन्द्र सिंह ने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए।गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षाें से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरबा : हॉस्टल में लड़की के साथ ऐसा काम करता था शिक्षक, DEO ने किया निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोरिया : बैकुन्ठपुर पहुंची राष्ट्रीय टीम ने किया सरईगहना हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शहरों के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने गंभीरता से काम करें आयुक्त और सीएमओ अरुण साव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending