Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश ने डोंगरगढ़ विधानसभा में लगाई चौपाल, क्षेत्र को दी ये सौगात

Published

on

रायपुरः सीएम भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम जारी है। सीएम भूपेश का हेलीकॉप्टर आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका में उतरा। यहां हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम भूपेश ने यहां के लोगों से संवाद कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। लोगों की मांग पर सीएम भूपेश ने कई बड़े ऐलान भी किए।

सीएम ने घुमका को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही घुमका में स्वामी आत्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने और 3 महीने के भीतर पूर्ण तहसील क्रियान्वयन करने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि बघेरा में सरकारी बैंक खोला जाएगा। रुसे बांध से नहर लाइनिंग, घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण, तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसका विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस की करवाई, अन्य जिला से आकर चोरी कर सामान ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार

साथ ही सीएम बघेल ने जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग और हडुवा, खारा और मुरमुंदा में हाई स्कूल से हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयनित करने का ऐलान किया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्यवाही की तैयारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस की करवाई, अन्य जिला से आकर चोरी कर सामान ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा की बनी रणनीति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending