Connect with us

छत्तीसगढ़

JEE एडवांस में प्रयास के 57 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई, 28 का IIT में और 29 का NIT में चयन संभावित

Published

on

रायपुर। जे.ई.ई. एडवांस 2023 की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जेईई एडवांस 2023 के घोषित परिणामों में इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा में बैठे प्रयास आवासीय विद्यालय के 141 विद्यार्थियों में से 57 ने क्वालीफाई किया है। इसमें से 28 विद्यार्थियों का आईआईटी और 29 का एनआईटी में चयन संभावित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सफलता पाने वाले विद्यार्थियों में प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर का परिणाम सबसे अच्छा रहा हैै।

यहां से जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल 31 विद्यार्थियों में से 15 ने एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 10 का आईआईटी और 06 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर के परीक्षा में बैठे 19 में से 07 बच्चों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 04 का आईआईटी एवं 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास अंबिकापुर के परीक्षा में बैठे 07 में से 02 बच्चे ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। प्रयास दुर्ग के परीक्षा में बैठे 24 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है तथा 05 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास कांकेर के परीक्षा में बैठे 14 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवासं क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने दी भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

प्रयास जशपुर के परीक्षा में बैठे 13 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है। इसी प्रकार प्रयास कोरबा के परीक्षा में बैठे 08 विद्यार्थियों में से 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास बिलासपुर के परीक्षा में बैठे 12 विद्यार्थियों में से 01 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास जगदलपुर के परीक्षा में बैठे 13 विद्यार्थियों में से 02 ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 05 का एनआईटी में चयन संभावित है।

इसके अलावा प्रयास के पूर्व वर्ष के ड्रापर 04 विद्यार्थियों जिनमें रायपुर के 03 और अंबिकापुर के 01 छात्र ने आईआईटी के लिए क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार विभागीय राजीव गांधी युवा उत्थान योजना (पीईटी/पीएमटी कोचिंग) से 04 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है। इस प्रकार इस वर्ष कुल 36 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव डी. डी. सिंह एवं आयुक्त शम्मी आबिदी ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के जांजगीर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीगसढ़ : BCG के टीके वाले वॉयल में मिला काला पदार्थ, टीकाकरण बंद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव कल, हिंसा जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending