फैशन
How High Heels Affects Bones: फैशन के चक्कर में हाई हील्स पहनने का है शौक? तो जान लें इसके बड़े नुकसान

How High Heels Affects Bones: हाई हील्स का फैशन कोई नया नहीं है, हर दौर की महिलाओं के लिए ये शानदार फैशन ट्रेंड है, ये फुटवियर उनको एक स्टाइलिश लुक देता है, जिससे वो औरें से अलग नजर आती है. कुछ लड़कियां छोटी हाइट होने की वजह से भी इसका इस्तेमाल करती हैं. भले ही हाई हील्स कितना भी मॉडर्न लगे लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं, क्योंकि इससे तलवे की पोजीशन में बदलाव आ जाता है और फिर हड्डी से जुड़ी परेशानियां पेश आ सकती है. आइए जानते हैं कि इस तरह के फुटवियर क्यों नहीं पहनने चाहिए।
हाई हील्स पहनने के बड़े नुकसान
पैरों में दर्द (Leg Pain)
आमतौर पर महिलाएं हाई हील्स पहनकर पार्टीज में जाती है, लेकिन लंबे वक्त तक इन्हें पहने रहने की वजह से पैर दर्द की परेशानी पेश आ सकती है. दरअसल ये फुटवियर पैर के मसल्स में खिंचाव पैदा करता है. ये कूल्हे और घुटनों में भी प्रेशर को बढ़ाता है, इसलिए आफ फ्लैट जूते या सैंडल पहनें.
फ्रैक्चर का खतरा (Bones Fracture)
ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप लंबे वक्त तक हील्स पहनेंगी तो कमर की हड्डियां कमजोर हो जाएंगी, पैर और कूल्हे की हड्डी पर एक्सट्रा पेशर पड़ने की वजह से ये टूट भी सकते हैं. इसलिए ऐसे फुटवियर को अवॉइड करें.
घुटनों में दर्द (Joint Pain)
काफी महिलाएं तो रेगुलर बेसिस पर हाई हील्स पहनते हैं उन्हें अक्सर घुटनों में दर्द का सामना करना पड़ता क्योंकि ये फुटवियर हमारे ज्वाइंट्स पर काफी ज्यादा प्रेशर डालते हैं जिसके कारण तकलीफ बढ़ जाती है.
बॉडी पॉश्चर पर असर (Body Posture)
हाई हील्स पहनना हर तरह से नुकसानदेह साबित होता है इसलिए इस शौक को जितनी जल्दी छोड़ दें उतना ही अच्छा है, हील्स की वजह से आपके शरीर का वजन सही तरीके से नहीं बंट पाता और फिर आपका बॉडी पॉश्चचर बिगड़ सकता है.
छत्तीसगढ़
रायपुर धरसीवां के उद्योगपति अग्रवाल दंपत्ति ने जीता ‘मोस्ट एक्सपीरियंस कपल’ अवार्ड

रायपुर। जेसीआई रॉयल कैपिटल द्वारा छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ ज़ोन के लिए वार्षिक कार्यक्रम “प्यार का नग़मा – कपल ट्रेनिंग प्रोग्राम” बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल ट्रेनर जेसी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने किया, जिसमें कुल 36 जोड़े शामिल हुए।
इवेंट में विभिन्न सत्रों और गतिविधियों के दौरान कपल्स ने संवाद, समझ और आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर रायपुर धरसीवां के राइस मिलर जेसी जेएफएम महेश अग्रवाल और श्रीमती अंजलि अग्रवाल को “Most Experienced Couple Award” से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महेश अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि..
पायलट फैकल्टी का ट्रेनिंग एक्ट बेहद प्रेरणादायक और उपयोगी रहा। इस कार्यक्रम ने हम सबकी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया। इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम में ज़ोन के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे कपल रिलेशनशिप को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
blog
Lucky Moles on Female Body: क्या आपके शरीर के इन खास 5 जगहों पर हैं तिल?

lucky moles on female body] हर इंसान के शरीर पर तिल होना आम बात है। अक्सर हमें शरीर के किसी न किसी बॉडी पार्ट्स पर तिल के निशान दिख जाते हैं। कभी लाल तो कभी काले रंग के तिल नजर आ ही जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? शरीर के तिल कुछ लोगों के लिए गुडलक भी साबित होते हैं, या कुछ के तिल भी आपके लिए नुकसान हो सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर तिल का कोई न कोई मतलब होता है।
कुछ ऐसे तिल होते हैं जो आपको फायदा दिला सकते हैं तो वहीं कुछ ऐसे तिल भी होते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि शरीर के किस हिस्से पर किस तिल का होने का क्या मतलब होता है।
गले पर तिल:
गले पर तिल होने से सोचने समझने की शक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोगों की उम्र लंबी होती है और उन्हें सुख सुविधाओं के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
ललाट पर तिल:
ललाट पर तिल होना बताता है कि वो एक मेंटर की भूमिका में हैं। ये तिल दोनों भौहों के बीच में होता है। ये तिल उनके लिए फायदेमंद होता है।
होंठ पर तिल:
होंठ के ऊपर तिल होना ये बताता है कि आप बहुत आकर्षित हैं और आपकी बात का लोगों पर बहुत असर होता है। ऐसे लोग सुख सुविधाओं को पसंद करते हैं। इन्हें प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।
हथेली पर तिल:
जिन लोगों की उल्टे हाथ की हथेली के बीच में तिल होता है उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे लोग धन को जमाकर रखते हैं। पैसे बचाने में ये लोग माहिर होते हैं।देश
कौन है ये बिहार की सिंगर स्वाति मिश्रा? PM मोदी भी हो गए मंत्र मुग्ध

देश में टैलेंट की कमी नहीं है और सोशल मीडिया के दौर में तो अब कई सारे टैलेंट ऐसे हैं जो वायरल भी हो रहे हैं. आजकल एक गाना हर तरफ छाया गया है और काफी ज्यादा सुना जा रहा है. गाने के बोल हैं ‘राम आएंगे’. इस गीत को फैंस तो पसंद कर ही रहे हैं अब ये गीत सुन पीएम मोदी भी मंत्रमुग्ध हो गए हैं और उन्होंने ये गाना गाने वाली सिंगर स्वाति मिश्रा की तारीफ भी की है. आइये जानते हैं कौन हैं स्वाति मिश्रा जिनके गीत को खूब सुना जा रहा है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने इस गाने की तारीफ की है और इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा- ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है’ पीएम मोदी की बातों से तो लग रहा है कि उन्हें ये गीत काफी पसंद आ गया है. वैसे तो ये गीत पिछले कुछ दिनों से खूब सुना जा रहा है लेकिन मोदी जी द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद से ये गाना और भी तेजी से वायरल हो रहा है.
श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है#ShriRamBhajanhttps://t.co/g2u1RhPpqO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2024
कौन हैं स्वाति मिश्रा?
स्वाति मिश्रा की बात करें तो वे बिहार की रहने वाली हैं. वे बिहार के छपरा स्थित माला गांव की रहने वाली हैं. फिलहाल रिपोर्ट्स की मानें तो वे काम के सिलसिले में मुंबई में रहती हैं. उन्हें इस गाने से पॉपुलैरिटी मिली है लेकिन वे पहले भी कई सारे भजन गा चुकी हैं. उनकी आवाज को फैंस काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वे धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है. इंस्टाग्राम पर भी उनकी ठीक-ठाक फैन फॉलोइंग है. यहां पर उनके 742 हजार फॉलोअर्स हैं.
बता दें कि साल 2024 जनवरी में अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान है. धार्मिक माहौल बना हुआ है. हर तरफ जय श्री राम की गूंज है. इन्हीं सबके बीच ये गाना इस माहौल में चार चांद लगा रहा है. हर दूसरे शख्स की प्ले लिस्ट में आपको ये गाना मिल जाएगा. साथ ही इस गाने की पॉपुलैरिटी के साथ बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा की लोकप्रियका भी खूब बढ़ रही है.
https://www.youtube.com/watch?v=wncNcu6jEgs
















