छत्तीसगढ़
PM मोदी का कल भोपाल दौरा, सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बदला रहेगा रास्ता
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल 27 जून को भोपाल दौरे पर रहेंगे, जिसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेंगी। सभी मालवाहक, भारी, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त गाड़ी का रास्ता सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बदला रहेगा। बागसेवनियां थाने से मानसरोवर तिराहा तक, बोर्ड ऑफिस चौराहे से बागसेवनियां थाना तिराहा तक आवाजाही पूरी तरह बंद रहेंगी।रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तरफ आने-जाने वाली गाड़ियां सुबह 7 बजे से 12 बजे तक नहीं जा सकेंगी।
प्लेटफार्म नंबर एक तरफ से स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा। सिर्फ प्लेटफार्म नंबर 5 से स्टेशन में एंट्री मिलेगी। बोर्ड ऑफिस की तरफ से आवाजाही करने वाली गाड़ी गोविन्दपुरा टर्निंग, आईएसबीटी बस स्टैंड, सांची दुग्ध संघ, हबीबगंज स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 5 का इस्तेमाल कर सकेंगी। मिसरोद की तरफ से आने वाली गाड़ी बागसेवनिया थाना तिराहा से अरविन्द विहार कॉलोनी रास्ते का इस्तेमाल कर एम्स अस्पताल, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए प्लेटफार्म नम्बर- 5 की तरफ आवाजाही कर सकेंगी। बावड़ियां कलां ओवर ब्रिज से आवाजाही शुरू रहेंगी। माल गाड़ी, भारी गाडियों का प्रवेश सम्मेलन स्थल की तरफ आने वाले मार्गों, डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की तरफ, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की तरफ पूरी तरह बंद रहेगा। रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज की तरफ जाने वाली दो पहिया और चार पहिया गाड़ी बाणगंगा, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की तरफ जा सकेंगे। टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की तरफ जाने वाली मिनी बसें, बड़ी बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, ई. ओ. डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक- 1, सुभाष नगर, आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुए आवाजाही कर सकेंगी।रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, भारत टॉकीज से कंट्रोल रूम तिराहा तक पूरी तरह बंद रहेगा। रोशनपुरा चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीवीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized4 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized3 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized6 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized2 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
