Connect with us

छत्तीसगढ़

उप निरीक्षक मनीष कांत सहित आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इस कड़ी में माह मार्च 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ सम्मान से सम्मानित किया गया। विधान सभा सत्र दौरान विधान सभा सेल में बेहतर कार्य हेतु उप निरीक्षक मनीष कांत थाना सिटी कोतवाली, कार्यालय कार्य में बेहतर कार्य हेतु सहायक उप निरीक्षक (अ) राजाराम धु्रव, लधु अधिनियम, प्रतिबंधक कार्यवाही व उत्तर प्रदेश से मय 26 तोला सोना गिरफ्तारी में उल्लेखनीय भूमिका हेतु प्र.आर 505 निर्मल सिंह ठाकुर थाना सिटी कोतवाली, कानून-व्यवस्था एवं विशेष कर नवरात्रि ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य हेतु म.प्र.आर.119 संगीता नेताम थाना सरकण्डा, पचपेढ़ी के दीपक नायक मर्डर में डाग रोजी के साथ सूझबूझ से आरोपी को पतसासाजी हेतु प्र.आर. 132 राममिलन (डॉग हेण्डलर), सकरी क्षेत्रान्तर्गत पत्नि को टुकड़ों में काटकर हत्या के सनसनीखेज प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में भूमिका हेतु आर. 1148 सरफराज खॉंन ए.सी.सी.यु., आकस्मिक चेकिंग दौरान 03 आरोपियों को पकड़ 29 नग मोबाईल बरामदगी हेतु आर. 1236 विकास यादव थाना सिविल लाईन, डायल-112 ईवेंट पर तत्काल पहुॅंचकर पीड़ित को मदद करना, व समय का पाबंद होने हेतु आर. 191 आशीष वस्त्रकार डायल-112 को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें   वकील से शराब पीने के लिये पैसे मांगने एवं मारपीट करने वाले आरोपी चढे सरकंडा पुलिस के हत्थे

चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा।

इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, राहुल देव शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, झा अमन कुमार भापुसे. परिवीक्षाधीन एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : ग्राम पंचायतों में 29 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा जागरूकता सप्ताह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की ये सीट है BJP का गढ़, 23 साल से जीत को तरस रही कांग्रेस, जानें समीकरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के सामान समेत बाइक जलकर खाक...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending