Connect with us

छत्तीसगढ़

आमबाड़ी में कांग्रेसी पार्षद प्रदीप राय के बेजा कब्जा पर चला निगम का बुलडोजर, भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने शिकायत कर आमरण अनशन की दी थी चेतावनी…

Published

on

कोरबा। नगर निगम के तोडू दस्ता ने आमबाड़ी पोड़ीबहार क्षेत्र में किए गए बेजा कब्जा पर निगाह तिरछी कर ली है, गुरुवार को क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बेजा कब्जा हटाया गया है, करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर वार्ड पार्षद सहित लोगों ने कब्जा कर रखा था, नोटिस के बाद भी कब्जा खाली नहीं किया जा रहा था, जिस पर अंतत: कार्यवाही की गई।

पोड़ी बहार स्थित आमबाड़ी गार्डन में अवैध रूप से किए गए कब्जा को हटाने निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी बेजा कब्जा को नहीं हटाया गया जिसे लेकर गुरूवार सुबह 11 बजे निगम के तोडू दस्ता की टीम द्वारा कार्रवाई की गई, बेजा कब्जा की आसपास की जमीन पर भी जल्द कार्यवाही हो सकती है।

वहीं आमबाड़ी में की गई बेजा कब्जा के मामले में नगर निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए बेजाकब्जा को ढहा दिया है, इस मामले में विगत 29 मार्च को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल ने कलेक्टर सहित निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी से शिकायत की थी।

शिकायत में वार्ड पार्षद प्रदीप राय द्वारा लगातार शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसे बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा रहा है। जिस स्थान पर बेजा कब्जा किया जा रहा है उस स्थान पर वृक्षों की अवैध कटाई भी की जा रही है, आमबाड़ी में कब्जे के लिए वृक्षों की अवैध कटाई हुई है, जिस पर वन संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा 26(1) क,ख,च के तहत अपराध दर्ज होना चाहिए, उन्होंने सात दिवस के भीतर पार्षद पर कार्यवाही नहीं किए जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी थी।

यह भी पढ़ें   लघु वनोपजों के संग्रहण में मॉडल राज्य बना छत्तीसगढ़, देश में सर्वाधिक 11 पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

मामले में भाजपा नेता बद्री अग्रवाल का कहना है कि बेजा कब्जा के लिए उक्त स्थल पर वृक्षों की अवैध कटाई की जा रही है, पार्षद प्रदीप राय ने पार्षद बनने के बाद सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया है,जिस पर वह निवास करता है वह भूमि शासकीय घास मद की भूमि सरकारी रिकार्ड में दर्ज है तो वही दूसरी ओर विगत कई वर्षों से अपनी पत्नी के नाम गरीबी राशन का कार्ड बनाकर गरीबों के राशन में डाका डालने का भी कार्य किया जा रहा है, गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाकर पार्षद अनेक शासकीय योजनाओं का बेजा लाभ ले रहा है जिसके कारण सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है, प्रदीप राय को सरकार से पार्षद का मानदेय लगभग 15000 रुपये मिलता है, साथ उसके पास दोपहिया, चार पहिया वाहन भी है, छत्तीसगढ़ खाद्य अधिनियम के तहत दो पहिया वाहन रखने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा के श्रेणी में नही आता, चूंकि प्रदीप राय खाद्य विभाग का ही एमआईसी सदस्य है जिसके कारण खाद्य विभाग के अधिकारी भी उस पर कार्यवाही करने से बच रहें है |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : पुलिस अधीक्षक ने ली 7 घण्टे की क्राइम मीटिंग, समस्त थानों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: खुलेंगे सभी स्कूल, आंगनबाडी एवं पुस्तकालय, कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस राज में हुए चावल घोटाले की जांच को लेकर केंद्रीय खाद्य को लिखा पत्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending