छत्तीसगढ़
बिलासपुर: खुलेंगे सभी स्कूल, आंगनबाडी एवं पुस्तकालय, कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश
बिलासपुर /कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज मंथन सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक ली। बैठक में चर्चा के दौरान उन्होंने जिले में घटते कोविड पाजिटिविटी दर को देखते हुए जिले में संचालित स्कूलों और विभिन्न संस्थाओं को खोलने के निर्देश दिए। जारी निर्देश के अनुसार जिले में अब सभी स्कूलों, प्ले स्कूलों, आंगनबाड़ी तथा पुस्तकालयों के संचालन को प्रतिबंध से मुक्त कर दिया गया है। उक्त संस्थाओं के संचालन में कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिले में पिछले सप्ताह से कोविड पाजिटिविटी दर 4 प्रतिशत से कम रही है तथा बच्चों की पढ़ाई किसी भी प्रकार से बाधित न हो। इसे देखते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने उक्त निर्देश जारी किए। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले में अब सामाजिक, धार्मिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों को भी प्रतिबंध से मुक्त किया गया है। अब जिले में संचालित शॉपिंग मॉल, होलसेल दुकानें, थियेटर, मैरेज हॉल, होटल, रेस्टोरेंट आदि पूरी क्षमता के साथ खुलेंगी। अब इन स्थलों के एक तिहाई क्षमता के साथ संचालन की बाध्यता समाप्त कर दी गयी है।
साप्ताहिक बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा करते हुए चकरभाठा, मस्तूरी, कोटा तथा तखतपुर के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डॉ. मित्तर ने इन स्कूलों को विजिट कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आत्मांनद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल को शासन की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए स्कूलों के निर्माण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं तय समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
डॉ. मित्तर ने विकास और निर्माण कार्यों तथा राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले के कुल 1 हजार 867 स्कूलों में से 1 हजार 600 से अधिक स्कूलों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। इसी प्रकार नौ सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। अन्य स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने की व्यवस्थाएं की जा रही है। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में नल कनेक्शन की शत प्रतिशत उपलब्धता समय-सीमा में सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण –
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, सीमांकन, बटांकन आदि के संबंध में भी जानकारी ली। समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने विवादित नामांतरणों की संख्या कम करने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों को तय समय-सीमा में निपटारा करने के निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर डॉ. मित्तर ने बैठक में धान खरीदी के संबंध में भी जानकारी ली तथा धान खरीदी एवं उठाव की अच्छी प्रगति पर खुशी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को बधाई भी दी। समय सीमा की बैठक में डॉ. मित्तर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के संचालन, राजीव युवा मितान क्लब, गोधन न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरिश एस., अपर कलेक्टर सुश्री जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अजय कुमार त्रिपाठी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized7 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
