Connect with us

छत्तीसगढ़

नारकोटिक एक्ट के तहत थाना सिविल लाईन की बड़ी कार्यवाही, 2 किलो से अधिक गांजा बरामद

Published

on

नाम आरोपीया

निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल उम्र 30वर्ष निवासी ग्राम सेमरचुआ थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ0ग0

  • विवरण* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिले के पुलिस कप्तान महोदय द्वारा जिले मे अवैध नशीले पदार्थ मे अंकुश लगाने हेतु नशीले पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा नार्कोटिक के प्रकरणों मे कार्यवाही हेतु विशेष सेल का भी गठन किया गया है कि आज दिनांक 08.02.2022 को जरिए मुखबीर सूचना मिला कि जरहागांव से सेमरचुआ निवासी निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल अपने एक्टिवा वाहन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिकी हेतु परिवहन करते हुए बिलासपुर महाराणा प्रताप चौक की तरफ आने की सूचना पर उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया जो थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा महाराणा प्रताप चौक भाटिया पेट्रोल पंप के पास मंगला की ओर से आ रहे एक स्कूटी वाहन क्र0 सीजी 11 एआर 8637 को नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।
  • उक्त वाहन मे एक महिला जिसका नाम निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल उम्र 30वर्ष निवासी ग्राम सेमरचुआ थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ0ग0 मिली जिसे पूछताछ कर महिला के कब्जे मे रखे एक काले रंग के बैग की तलाशी लिया गया बैग के अंदर 03 पैकेट मे मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे पूछताछ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीयां निशु लक्ष्मी पटेल के कब्जे से कुल 02 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन मे प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा क्र0 सीजी 11 एआर 8637 को जप्त किया गया। आरोपीयां को एनडीपीएस एक्ट के तहत मौके पर गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। आरोपीयां के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीयां को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें   पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे पिछड़ा वर्ग की उन्नत्ति के काम

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सनिप रात्रे, उप निरी0 धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि0 इगेश्वर यादव, सउनि0 कुसुम कैवर्त्य, प्रआर निर्मल घोष, आर0 देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग, किशोरवानी, शिव जोगी, हंजित दिनकर, की भूमिका सराहनीय रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे पिछड़ा वर्ग की उन्नत्ति के काम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : चिटफंड निवेशको की आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, 13 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, इतने लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीदी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending