Connect with us

छत्तीसगढ़

केन्द्रीय जेल अंबिकापुर की घटना की होगी जांच, राज्य महिला आयोग द्वारा दो सदस्यीय जांच टीम गठित

Published

on

रायपुर. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर (सरगुजा) में महिला कैदियों के साथ हुई घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। इस टीम को सात दिनों के भीतर घटना स्थल केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर पर जाकर जांच कर प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरगुजा (अंबिकापुर) केन्द्रीय जेल की घटना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पुलिस महानिरीक्षक से फोन के माध्यम से चर्चा की और उन्हें अवगत कराया कि 28 जून को आयोग द्वारा गठित जांच टीम अंबिकापुर केन्द्रीय जेल पहुंचकर जांच करेगी।ज्ञात हो कि 24 जून को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर मे महिला कैदियों के साथ हुई घटना को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्वतः संज्ञान में लिया है।

यह भी पढ़ें   कलमना रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

उन्होंने मामले की घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करने के लिए आयोग की दो सदस्यों का टीम गठन किया है। इस टीम में महिला आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा एवं अर्चना उपाध्याय के साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा (अंबिकापुर) को सात दिवस के अंदर जांच करके रिपोर्ट आयोग को प्रेषित करने कहा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Big News: मां बम्लेश्वरी मंदिर के पहाड़ पर दुकानों में लगी आग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : संभागायुक्त ने जैव अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में ली वर्चुअल बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना हिर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही, नकली पुलिस बनकर उगाही करने वाले गिरफ्तार...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending