Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: निरीक्षक मनोज नायक सहित आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बने कॉप ऑफ द मंथ

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इस कड़ी में माह जून 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मी

1. आन लाइन सट्टा में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, 12.30 करोड़ रुपए फ्रिज कराने एवं 10 लाख रुपए नगद जप्त कर बेहतर कार्य करने हेतु निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर

  1. विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में 6 किलोग्राम चांदी के जेवर 2 लैपटॉप बरामद करने हेतु प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप ACCU,
  2. अच्छी विवेचना कार्य एवं सौंपे गए कार्यों का निष्पादन हेतु प्रधान आरक्षक रीना प्रधान बंजारे थाना सिरगिट्टी,
यह भी पढ़ें   घर की इस दिशा में होता है पितरों का वास, भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम

4.कार्यालयीन कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन हेतु प्रधान आरक्षक सतेश्वर तिवारी अतिरिक्त पुलिस शहर कार्यालय,

  1. अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के सराहनीय कार्य हेतु आरक्षक सतपुरण जांगड़े चकरभाठा,
  2. 5 नाबालिक बालिकाओं की ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी हेतु आरक्षक भोप सिंह साहू थाना कोटा,
  3. विभिन्न थाना के 6 चैन स्नैचिंग हेतु प्रकरणों के निकाल हेतु आरक्षक तरुण केसरवानी ACCU,
  4. सौंपे गए कार्यों को लगन से पूरा करने हेतु आरक्षक नागेश्वर चंद्राकर थाना तारबाहर को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा।

【इस अवसर पर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।】

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सभी राज्यों की पुलिस को निर्देश जारी, सुरक्षाबलों के काफिले और VIP मूवमेंट के समय करना होगा कोड भाषा का इस्तेमाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद: ग्रामीणों पर लकड़बग्घे का हमला, 3 महिलाओं समेत 11 घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   वैधता समाप्त हो प्रमाण पत्र भी होंगे आजीवन वैध
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending