Connect with us

छत्तीसगढ़

बेरोजगारी के खिलाफ करेंगे जिला एवं प्रदेश स्तरीय धरना : आदित्य तिवारी

Published

on

बिलासपुर| भारतीय जनता युवा मोर्चा रेलवे मंडल की कार्यसमिति बैठक आज दिनांक 6 अगस्त शुक्रवार को संपन्न हुई| भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा एवं जिला युवा मोर्चा के अहवान में, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल केसरवानी के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा रेलवे मंडल की प्रथम कार्यसमिति बैठक 06/08/21 को रिक्रिएशन क्लब,कंस्ट्रक्शन कॉलोनी,बिलासपुर में संपन्न हुआ।

जिले से इस कार्यक्रम के प्रभारी आदित्य तिवारी जी ने युवाओं को उन्हें केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं और कार्यो के बारे में बताया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वायदे,धर्मांतरण,किसान को बोनस,युवाओं को नौकरी सहित बेरोजगारी भत्ता, बढ़ती बेरोजगारी एवं धर्मांतरण पर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की और भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, रेलवे जोन प्रभारी विजय सिंह,रेलवे मंडल अध्यक्ष संदीप दास एवं रेलवे मंडल महामंत्री प्रकाश यादव जी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें   नये राजभवन, नये सीएम हाउस समेत नवा रायपुर के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों पर लगी रोक

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा, रेलवे मंडल के अध्यक्ष मुकेश राव ने स्वागत उद्बोधन एवं मंच संचालन किया। मंडल के महामंत्री अनिल ओरांव एवं अमन सिंह जी ने सभी का आभार प्रकट किया।इस बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा के पधाधिकारी भूपेन्द्र शर्मा (मंत्री),ओम तिवारी (मंत्री),रणवीर पति (सोशल मीडिया प्रभारी),वेंकट राजू (कार्यालय प्रभारी),राहुल महंती (कार्यसमिति सदस्य),बॉबी सपकाल (प्रशिक्षण प्रमुख),आकाश बेहरा ,अंकित सोनकर ,सागर भारद्वाज ,ओजस , नीलेश ,समीर बेरिया ,रवि दास ,मुकुल सिंह राजपूत ,दिलीप ,विकास पासी ,राहुल बैरिसला|
कन्या शक्ति:- कु. ज्योत्सना अंजलि पाले , कु. कामना पाले , कु. नेहा , कु. सुरभि आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नवरात्रि पर्व पर आयोजित मुर्ति विसर्जन झांकी कार्यक्रम संचालन हेतु बैठक मीटिंग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   एक साल से लापता 11 साल की बच्ची को पुलिस ने ढूंढ निकाला, नाबालिग का किडनैपिंग कर हुआ शारीरिक शोषण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending