छत्तीसगढ़
बलरामपुर : म्यूजिकल नाईट एट मिलेट्स कैफे का किया गया आयोजन, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
बलरामपुर. कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मिलेट्स कैफे बलरामपुर में “आओ सुर-संगीत में रम जाएं” के तहत् म्यूजिकल नाईट एट मिलेट्स कैफे का आयोजन किया गया है।
इस म्यूजिकल नाईट में जिले के युवा साथी जो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स रखते व बजाते हैं तथा गाना गाने के शौकीन हैं वे इस कार्यक्रम में अपना हुनर दिखा कर लोगों का मनोरंजन किये।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रैना जमील उपस्थित रही।मिलेट्स कैफे में आयोजित कार्यक्रम में जिले के युवा कलाकारों ने अपने मधुर गायन एवं वाद्य यंत्र बजाकर आये हुए लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एक ओर ऑटो चालक गोरख कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में काफी मनमोहक प्रस्तुति दिए। वहीं चंद्रिका झनक ने हिंदी और भोजपुरी गानों की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। महेश कुमार फोक सांग बलरामपुर 26वां जिला गाने की प्रस्तुति दी।
कहा जाए तो मिलेट्स के बने स्वास्थ्य वर्धक पकवान का स्वाद चखते हुए ऐसी संगीतमय शाम का आगाज काफी मनमोहक रहा। इस कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा प्रतिभागियों में उत्साह था। उनका कहना था कि उन्हें अपने कला को दिखाने का कभी कोई मंच ही नहीं मिलता परंतु इस आयोजन से उन्हें मंच मिला और मिलेट्स का स्वाद भी। अब बलरामपुर जैसे छोटे से शहर के कलाकारों के हुनर से लोग वाकिफ होंगे।
तातापानी जैसे बड़े आयोजन के अलावा इस तरह के छोटे आयोजन की जिले में शुरुआत बहुत अच्छा निर्णय है। सीईओ श्रीमती रेना जमिल के द्वारा सभी कलाकारों से व्यतिगत मिलकर उनकी कला की तारीफ कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया और ऐसे आयोजन करने का आश्वासन भी दिया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized11 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
