छत्तीसगढ़
VIP और VVIP सुरक्षा पर आयोजित की गई कार्यशाला
बिलासपुर। पुलिस मुख्यालय एवं जिले के पुलिस अधीक्षकों द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को ‘‘व्ही.आई.पी., व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा’’ की बारीकियों से अवगत कराया गया। आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रेंज के जिलों में होने वाले व्ही.व्ही.आई.पी./व्ही.आई.पी. प्रवास के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा बिलासपुर संभाग के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, जिला विशेष शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारियां की कार्यशाला दिनांक 15.07.2023 के प्रातः 11.00 बजे आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बद्री नारायण मीणा पु.म.नि. बिलासपुर द्वारा व्ही.व्ही.आई.पी./व्ही.आई.पी. सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलूओं तथा हेलीपेड सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया।
संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा कैम्प/सर्किट हाऊस व्यवस्था, हेलीपेड/एयरपोर्ट सुरक्षा विषय पर, प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर, संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, रायपुर द्वारा कारकेड व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था से संबंधित तथ्यों पर तथा विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा द्वारा सभास्थल सुरक्षा, एन्टी सेबोटाज, महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र व सुरक्षा से जुड़ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उद्बोधन दिया गया।
कार्यशाला में रेंज के जिलों से 27 अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य 53 राजपत्रित अधिकारी वर्चुअली कार्यशाला में शामिल हुए। इस प्रकार कुल 80 अधिकारी इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए। उपरोक्त कार्यशाला में संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, दीपमाला कश्यप, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर, राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर, गरिमा द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) बिलासपुर व अन्य बिलासपुर रेंज के जिले के राजपत्रित अधिकारीगण शामिल हुए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized2 days ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
-
Uncategorized4 hours ago
कोयला घोटाला : चार्जशीट में कवि कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र, विधायक देवेंद्र यादव-सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
