Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कर्रवाई जारी, 2 आरोपियों के कब्जे से 27 लीटर महुआ शराब जप्त

Published

on

नाम आरोपीगण:-

(1) श्रीमति देवी वर्मा पति संतोष वर्मा, उम्र 38 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

(2) राहुल वर्मा पिता संतोष वर्मा, उम्र 21 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में हो रहे नशे के व्यापार पर बंदिश लगाने हेतु विशेष अभियान ‘‘निजात’’ चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में अ.पु.अ., शहर, राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ., सरकण्डा/कोतवाली, पूजा कुमार, भा.पु.से. के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सतत् निगाह रखी गई थी कि दिनांक-15/07/2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम जलसो की देवी वर्मा के द्वारा अपने अन्य परिवारजनों के साथ मिलकर घर के बाड़ी में हाथ भट्ठी से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु बना रही है, की सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार दबिश देकर आरोपियॉ देवी वर्मा एवं राहुल वर्मा को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से दो पीला रंग के जरिकेन में क्रमशः 13 लीटर, 14 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम 320 रुपये, एक एचपी कम्पनी का गैस सिलेंडर, सिंगल चूल्हा, दो नग डेचका को जप्त किया गया

यह भी पढ़ें   CG Corona Breaking: छत्तीसगढ़ में थमा कोरोना का कहर, आज मिले 52 नए पॉजिटिव मरीज.. 78 हुए स्वस्थ

आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

विशेष योगदान:- उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि भरत लाल राठौर, आर.विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, प्रकाश तिवारी, रामकिशन सिदार, म.आर.उत्तरी भारती।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल आएंगे छत्तीसगढ़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भाजपा गीदम मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, प्रभारी सुभाउ कश्यप रहे मौजूद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी संसदीय लोक लेखा समिति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending