देश
Horoscope Today 22 July 2023: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि (Aries)मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. आज आपको किसी बात को लेकर बहसबाजी मे पडने से बचना होगा और आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. भौतिक वस्तुओं पर आपका पुरा फोकस बना रहेगा. आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बनी रहेगी.
वृषभ राशि (Taurus)वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और सामाजिक कार्यों पर आप पूरा जोर देंगे. आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आपको यदि किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो आप उसमे सावधानी बरते. बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मुद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)मिथुन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण आज खुशनुमा रहने वाला है और आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें. आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आज आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके निजी मामले हल होंगे. कुछ नवीन रिश्तों को बल मिलेगा. परिजनों का सुख व सहयोग बना रहेगा और आप बचत की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे. आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसे आप लीक ना होने दें.
कर्क राशि (Cancer)कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप स्वयं पर पूरा ध्यान दें और प्रिय जनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप व्यवसाय में कुछ आधुनिक तकनीको को भी शामिल कर सकते हैं, जिससे आपके बिजनेस में तरक्की होगी. माता पिता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है. आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.
सिंह राशि (Leo)सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम रुप से फलदायक रहने वाला है. आप किसी कानूनी मामले में पडने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आप बिजनेस की कुछ योजनाओं मे अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. संतान से आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं. आप आज सभी का सहयोग और सम्मान बनाए रखें और यदि कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए. कन्या राशि (Virgo)कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय समय से लेना होगा और व्यवसाय की योजनाओं में आपको सफलता मिलेंगी. आप अधिकारियों की बातों पर आगे बढ़ेंगे. माता पिता के आशीर्वाद से आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. विधार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते है. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
तुला राशि (Libra)तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नए स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव आज आपके मन में बना रहेगा और व्यापार में आपका विश्वास भी ऊंचा रहेगा. आपको कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सुनने को मिल सकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बिजनेस के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है. आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे और यदि आपने कुछ नई योजनाएं बनाई, तो आज उनको भी गति मिलेगी. परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है. आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओ में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपको धन लाभ मिल सकता है.
धनु राशि ( Sagittarius)धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए रहेगा और आप महत्वपूर्ण कार्य में धैर्य दिखाएंगे. आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है और आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. आपने साझेदारी में यदि किसी काम की शुरुआत की, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.
मकर राशि ( Sagittarius)मकर राशि के जातक को के लिए आज दिन साझेदारी में किसी कार्य को करने के लिए रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आवश्यक कार्यों पर आप पूरा जोर देंगे और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है. आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी. यदि आपको संतान के कैरियर की चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी. आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)कुंभ राशि के जातकों को आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी और आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे. बिजनेस कर रहे लोग आज सावधानी से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं. आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आज आप आसानी से मिल जाएगा.
मीन राशि (Pisces)मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे और आपके कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आपको जीत मिलेगी, लेकिन आप कुछ अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचे. कला व कौशल से आप बेहतर रहेंगे और बड़ों की बात सुनेंगे, तो आप सभी मुश्किलों से आसानी से निकल सकेंगे. आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा.
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















