Connect with us

छत्तीसगढ़

कॉलेज के सामने लगे ABVP होड़ींग को असामाजिक तत्वों ने फाड़ा, की गई शिकायत

Published

on

शा.ई.वि.पी.जी.कॉलेज के सामने लगे ABVP होड़ींग को असामाजिक तत्त्व द्वारा फाडा गया जिसकी शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं सिविल लाइन थाने में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया| वर्तमान समय में कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है जिसमें दूर दूर से विधार्थी ज़िला के एग्रीडी कॉलेज पीजी कॉलेज में पढ़ने आते है जिनको अनेक समस्याओं का सामना करना पढ़ता है जिसको ध्यान में रखते हुए छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के द्वारा शासकीय ई.वि.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा के सामने विधार्थी के हेल्प के लिए व नव प्रवेशित छात्र / छात्राओं को ज्वाइंन कर संपर्क करने हेतु फ्लैक्स/होडिंग लगाया गया था जिसे किसी अज्ञात व असमाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें   CG: आज से सरकारी दफ्तरों में नहीं होंगे काम, पढ़ें पूरी खबर

अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा यह कृत्य से आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री छ.ग. के कोरबा प्रवास को लेकर एक रात पहले ही हमारे ABVP छात्र संगठन के फ्लैक्स को नुकसान पहुँचाना व शांति व्यवस्था को भंग करने एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न करने आदि की मंशा को परिलक्षित करता है। कार्यकर्ताओं का आरोप है की भूपेश बघेल के कोरबा आगमन पर ABVP का फ्लेक्स निकालना व क्षतिग्रष्त करना यह कांग्रेस व कांग्रेस के छात्र विंग संगठन NSUI के नाकामी को दर्शाता है।
यह कृत्य से ABVP छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोस है तथा इस पर त्वरित कार्यवाही की मांग को लेकर ज़िला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मिल कर सूचना कीया गया है वहीं सिविल लाइन थाना पहुँच कर थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय से मिल कर रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है|

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ABVP अंबिकापुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक पहुँचाया सूखा राशन, लोगो ने सराहा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल रेल मुख्यालय में स्वरचित काव्य पाठ, गीत एवं गज़ल गायन प्रतियोगिताएं आयोजित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जंगल में सफारी का मजा ले रहे थे पर्यटक तभी शेर ने कर दिया अटैक, फिर क्या हुआ देखे आगे का खौफनाक मंजर…वायरल VIDEO
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending