Connect with us

छत्तीसगढ़

” निजात” अन्तर्गत यूनिसेफ़ व CG Agricon के एक्सपर्टस द्वारा हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published

on

रविवार बिलासागुड़ी मे बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध “निजात ” जागरूकता कार्यक्रम के साथ *यूनिसेफ व CG Agricon का आयोजन ‘बेहतर पेरेंटिंग व मेन्टल हेल्थ’ विषय पर आयोजित किया गया…

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए निजात के तहत यूनिसेफ़ व सम्पूर्ण प्रशिक्षण टीम के आज के परिदृश्य मे बच्चों मे बेहतर पेरेंटिंग व मेन्टल हेल्थ के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा इसके लिए यूनिसेफ़ टीम के आए हुए एक्सपर्टस का स्वागत भी किया .

इस कार्यक्रम के माध्यम से ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रेनर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यशाला में बच्चों के मेंटल हेल्थ के बारे में बताया गया कि ‘कैसे मेंटल हेल्थ की पहचान की जाये और उसका बेहतर मैनेजमेंट कैसे किया जा सकता है’?

#बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध “निजात” जागरूकता कार्यक्रम के साथ मे “पेरेंटिंग एंड मेन्टल हेल्थ पर वर्कशॉप” –
बच्चो की बेहतर परवरिश के उद्देश्य से एक प्रयास है जिसमे बच्चे नशे से दूर रहते हुए सही रास्ते में जीवन निर्वहन करें व क्राइम की दुनिया से दूर रह सके…

यह भी पढ़ें   कोरिया : शिशु संरक्षण माह का आयोजन 24 अगस्त से 28 सितम्बर तक

यूनिसेफ़ डाइवर्शन प्रोग्राम बिलासपुर पुलिस के “निजात” कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रेनिंग दिया गया जिसमे किस तरह से ऐसे अपचारी बालक़ो की काउंसलिंग की जाये और उसे वापिस मुख्य धारा से जोड़ा जाये|

कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ,अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर के साथ नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली व सिबिललाइन दोनों उपस्थित थे.उप पुलिस अधीक्षक लाइन व उप पुलिस अधीक्षक हेड क्वाटर इस मौके पर साक्षी बने.. साथ ही सिविललाइन, कोतवाली, चकरभाटा, सकरी थाना प्रभारी के साथ महिला पुलिस स्टाफ, विभिन्न एन. ज़ी. ओ के सक्रिय सदस्य, कॉलेज व स्कूल के प्रतिनिधि उपस्थित थे व संयुक्त रूप से प्रशिक्षण का लाभ लिया..

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस को मिली मोटर सायकल चोरी के मामले में सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस को मिली मोटर सायकल चोरी के मामले में सफलता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending