Connect with us

छत्तीसगढ़

आपरेशन प्रहार के तहत चोरी के 03 प्रकरणो के आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे।

Published

on

सिरगिट्टी पुलिस के विशेष अभियान में फिर मिली सफलता।
आपरेशन प्रहार के तहत चोरी के 03 प्रकरणो के आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे।
आरोपी रेकी कर सुने मकान मे करता था चोरी।
आरोपी से चोरी हुये नगदी रकम 3400 रूपये व घरेलू सामान किया गया बरामद।

नाम आरोपी – 1. विश्वजीत उर्फ भानु पाटकर पिता स्व. मोहित पाटकर उम्र 23 वर्ष निवासी शिवा चौक सूर्यवंशी मोहल्ला तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिए हैं जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा सिविल टीम व पेट्रोलिंग के माध्यम से मुखबीर से जानकारी लिया जा रहा था

यह भी पढ़ें   खराब सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री ने PWD अफसरों को लगाई फटकार

इसी क्रम मे दिनांक 23.06.2024 को मुखबीर सूचना पर संदेही विश्वजीत उर्फ भानु पाटकर को थाना लाकर पूछताछ करने पर करने पहले गोल मटोल जवाब दे रहा था जिसे कडाई से पूछताछ करने पर तिफरा से नगदी 20000 रूपये व घरेलू सामान, सोने का लाकेट जुमला 40000 रूपये, आश्रय परिसर मकान से नगदी रकम 10000 रूपये व घडी जुमला 12000 रूपये तथा शिव मंदिर तिफरा से मंदिर के अंदर रखे दान पेटी से नगदी 40000 रूपये चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 3400 रूपये व सोने का लाॅकेट, 1 नग घडी व घरेलू सामान जप्त किया गया है l पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र से प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l

यह भी पढ़ें   बिलासपुर सिम्स विवाद : विधायक पांडेय को पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र नेताम, प्र.आर. 84 विरेन्द्र धनकर, प्र.आर. 336 चोलाराम पटेल, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हरदा में राजीव युवा मितान क्लब ने खेल-कूद का किया कार्यक्रम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: गैंगरेप के आरोपी ने जेल में लगा ली फांसी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   KYC अपडेट करने के बहाने तीन लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending