Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर को देंगे 131.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Published

on

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और 12.15 बजे रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे जय स्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 131 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 109 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग और विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास और 3 करोड़ रुपये की लागत से मठपुरैना और अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में निर्मित अतिरिक्त सब-स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य का लोकार्पण करेंगे.

मुख्यमंत्री बघेल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ रुपये की लागत से 16 शहरी उद्यानों और तालाबों के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर पालिका निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 36 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन करेंगे.  मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.40 बजे रायपुर के नरैया तालाब परिसर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा 69 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ‘‘रजक गुड़ी‘‘ (शहरी औद्योगिक पार्क) का लोकार्पण करने के बाद गुड़ी का अवलोकन करेंगे.

यह भी पढ़ें   डिज्नी लैंड मेले में झूला अचानक हुआ खराब! 30 फीट की ऊंचाई पर आधे घंटे तक लटके रहे लोग

‘रजक गुड़ी

राजधानी रायपुर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई और प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में शहरी औद्योगिक पार्क ‘रजक गुड़ी’ की स्थापना की गई है. इसके अंतर्गत यहां मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है. जिसमें 25-25 किलोग्राम के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 किलोग्राम क्षमता की 01 वॉशर और 50 किलोग्राम क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है. परंपरागत व्यवसाय से जुड़े धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा. इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परपंरागत व्यवसाय कर रहे धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा. इस हाईटेक रजक गुड़ी का निर्माण 69 लाख रूपए की राशि से किया गया है.

यह भी पढ़ें   ठगी का आरोपी अफसर गिरफ्तार : किरंदुल में कई लोगों से लाखों ऐंठकर पकड़ाया फर्जी चेक, सब हो गए बाउंस

शहरी उद्यानों और तालाबों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जल संरक्षण और उत्कृष्ट पर्यावरण संवर्धन की दिशा में कार्य करते हुए राशि 12 करोड़ रुपये की लागत से रायपुर शहर के 16 शहरी उद्यानों और तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पुनर्विकास की कार्य योजना पूर्ण की गई है. इन स्थलों पर आवश्यकता अनुसार क्रीडा स्थल, रोशनी की व्यवस्था, पाथवे इत्यादि तैयार किए गए हैं. रायपुर के बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा, कटोरा तालाब जैसे महत्वपूर्ण तालाबों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य भी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्व में किया गया है.

सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना

नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा नागरिकों को शादी-व्याह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में 07.22 करोड़ रुपये की लागत से 36 सामुदायिक भवन निर्माण की योजना तैयार की गई है. भूमिपूजन उपरांत इन भवनों के निर्माण से निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम से जानी जाएगी रायपुर की ये सड़क
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कमिश्नर महादेव कावरे के निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षिका को नोटिस जारी, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Weather: आज भी बारिश होने की सम्भावना, तेज़ हवा के साथ बिजली गिरने की भीआशंका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending