Connect with us

छत्तीसगढ़

बिल्हा पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, बहला फुसला ले गया था भोपाल

Published

on


बिलासपुर| प्रार्थी दिनांक 22.07.23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी दिनांक 20.07.2023 को दोपहर 2.00 बजे घर से फोटो खिंचाने बिल्हा जाने के लिए निकली थी जो वापस नहीं आयी है प्रार्थी की नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसला कर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट थाना बिल्हा मे अप क्रमांक 339/2023 धारा 363 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक सीडी लहरे (एस.जे.पी.यु. बिलासपुर) के मार्गदर्शन में सायबर सेल की मदद से अपहृत बालिका व आरोपी के भोपाल मध्यप्रदेश में होने की लोकेशन के आधार पर थाना प्रभारी बिल्हा देवेश सिंह राठौर के द्वारा तत्काल टीम भोपाल रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: आईएएस सुब्रत साहू के साथ इन दो अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल में आरोपी रामनाथ यादव पिता राम नरेश यादव उम्र 24 वर्ष से प्रकरण की नाबालिक अपहृत बालिका को बरामद किया गया। आरोपी रामनाथ यादव के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी रामनाथ यादव कोे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक संतोष मरकाम, गोवर्धन शर्मा, सचिन नामदेव, दिनेश पटेल, जय साहू का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलेगा, शुष्क रहेगा मौसम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   होटल में शराब पीने और तोड़फोड़ करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में पेड़ से लटकती मिली बीटेक छात्रा की लाश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending