Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ व्‍यापम ने जारी किए परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने SAA 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सीनियर ऑडिटर्स, असिस्टेंट ऑडिटर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया के बाद अब CG Vyapam SAA 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं वे इन तरीकों से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्‍टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होम पेज पर दिख रहे लेटेस्‍ट नोटिफिकेशन सेक्‍शन पर जाएं और भर्ती एग्‍जाम पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अब SAA एग्‍जाम एडमिट कार्ड के लिंक पर विजिट करें.
स्‍टेप 4: अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर और अन्‍य क्रेडेंशियल्‍स के साथ लॉगिन करें.
स्‍टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अपने पास सेव कर लें.

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने की राजस्व विभाग के काम-काज की समीक्षा

बता दें कि लिखित परीक्षा 02 जनवरी, 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन आयोजित होने वाली है। वहीं कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट जरूर रख लें।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अतुल शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बिलासपुर ब्लू की मैच में वापसी, आज खेला जाएगा दुसरे दिन का खेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब विक्रेताओं पर कोटा पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अवैध नशीली शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी, 73 लीटर शराब समेत आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending