Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की अवैध शराब बेचने वाले कोचियों पर  लगातार कड़ी कार्रवाई। -

🔷थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🔷
🔶 अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।
🔶 थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में शराब कोचियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।
🔶 02 महिला सहित 03 शराब कोचियों को किया गिरफ्तार ।
🔶 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15250 रूपये को किया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. धर्मेन्द्र यादव पिता चमरा यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर
  2. आरती केंवट पति मणीशंकर केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी कुदरीपारा लखराम थाना रतनपुर
  3. लक्ष्मी केंवट पति रामचन्द केंवट उम्र 53 वर्ष निवासी कुदरीपारा लखराम थाना रतनपुर जिला
    बिलासपुर छ.ग.।
यह भी पढ़ें   Vi का खास Independence Day ऑफर, FREE दे रहा 50GB डेटा और ₹75 की छूट …

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर (प्रशिक्षु.) भापुसे अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर ग्राम बछालीखुर्द में धर्मेन्द यादव के घर के बाड़ी से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, ग्राम लखराम निवासी आरती केंवट के घर बाड़ी से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब व लक्ष्मी केंवट के घर से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 15250 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

     उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, चन्द्रकांत डहरिया, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. महेन्द्र नेताम, अविनाष शर्मा, घनश्याम राठौर, म.आर. स्वाती बंजारे, अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Vi का खास Independence Day ऑफर, FREE दे रहा 50GB डेटा और ₹75 की छूट …
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छात्रसंघ द्वारा आत्मानंद स्कूल तखतपुर में अनिमित्ता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सौपा गया ज्ञापन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   घर के आंगन में मिला 15-20 दिन के नवजात शिशु का शव, 2 टुकड़ो में था शव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending