छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रहार अभियान के तहत अपराधियो एवं अवैध गतिविधियो के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
💥 सभी थाना प्रभारी , एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, यातायात , रक्षा टीम , महिला थाना इत्यादि को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि आसाजिक तत्वो के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाए और सभी प्रकार के अवैध हथियार ,प्रतिबंधित मादक पदार्थ ,अवैध शराब , रेत परिवहन एवं कबाड़ , जुआ सट्टा व गुण्डा बदमाशो के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार मे अवैध गतिविधियो पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुरुप समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी तथा समस्त यूनिट प्रभारी द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए पिछले दो माह मे सैकड़ो अपराधियो के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की गई है , इससे न केवल पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित हुई है बल्कि पुलिस के प्रति जनता मे विश्वास बढ़ाने मे सहायक हुआ है।
इसी संदर्भ मे लगभग एक माह पूर्व थाना कोटा अंतर्गत औरापानी के जंगलो मे गोली चलने की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक ने समस्त प्रकार के अवैध हथियारो को पकड़ने और आरोपियो के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद सेजिले मे अवैध हथियारो के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए लगभग 41 प्रकरण आर्म्स एक्ट दर्ज कर शातिर अपराधियो को जेल भेजा गया है जिसमे 03 ऑटोमेटिक पिस्टल , 01 देशी कट्टा , 06 जिंदा कारतूस (7.62 एमएम) और 40 चाकू व तलवारो जैसे हथियारो की बरामदगी की गई है।
आर्म्स एक्ट के प्रकरण – कुल 41
गिरफ्तार आरोपियो की संख्या – 45
जप्त हथियारो की संक्ष्या – 44
इसी प्रकार
आबकारी एक्ट के 205 प्रकरणो मे 3332 लीटर अवैध शराब (कीमती 5.50 लाख रुपये) बरामद की गई है।
आबकारी एक्ट के प्रकरण – कुल 205
गिरफ्तारी आरोपियो की संख्या – 217
जप्त अवैध शराब की मात्रा – 3332 लीटर
कीमत – 5.50 लाख रुपये
अवैध मादक पदार्थ के तस्करो पर कार्यवाही करते हुए 240 किलो गांजा 442 नग प्रतिबंधित कोडीन सीरप एवं 114 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन (कीमती 23.20 लाख रुपये) को बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
एन.डी.पी.एस.एक्ट के प्रकरण – कुल 28
गिरफ्तारी आरोपियो की संख्या – 37
जप्त अवैध मादक पदार्थ की मात्रा – 240 किलोग्राम गांजा
114 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन
442 नग कोडीन सीरप
कीमत – 23.20 लाख
लोक सभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर आदतन अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही करने के क्रम मेजिला बदर के 44 प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकरी बिलासपुर को प्रेषित किया है जिसमे 05 संगठित अपराधियो 01. हरीश चन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती थाना कोटा 02. शानू खान पिता सफीक खान उम्र 26 वर्ष निवासी चाटीडीह पठाान मोहल्ला थाना सरकण्डा 03. विनोद साहू पिता बहादुर साहू उम्र 51 वर्ष निवासी मड़ई थाना सीपत 04. इन्द्र कुमार भारद्वाज पिता कृष्ण कुमार भारद्वाज उम्र 35 वर्ष निवासी मोहदी आवास पारा थाना कोटा एवं 05. धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी हर श्रृंगार कॉलोनी अटल आवास थाना सरकण्डा के विरुद्ध जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा जिला बदर का आदेश किया गया है
तथा थाना प्रभारियो की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक द्वारा
42 गुण्डा बदमाशो एवं 19 निगरानी बदमाशो पर प्रभावी कार्यवाही करने कुल 61 नई फाईले खोली गई है और थाना प्रभारियो को इन पर सतत निगाह रखने , इनकी गुजर बसर की नियमित जांच करने आदेशित किया गया है।
पिछले दो माह मे जिला पुलिस के अधिकारियो द्वारा प्रतिबंधात्मक धाराओ मे कार्यवाही करते हुए 151 द.प्र.सं. के तहत कुल 466 प्रकरण एवं107,116(3) द.प्र.सं. के 2238 प्रकरण तथा धारा 110 द.प्र.सं. के तहत 111 आदतन अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 409 प्रकरण मे कार्यपालिक दण्डाधिकारी से बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराई गई है। इसी क्रम मे
1214 गैर जमानतीय वारण्टो की तामीली कर न्यायालय पेश किया गया है।
जिला बदर की कार्यवाही – 44 प्रकरण
गुण्डा बदमाश – 42
निगरानी बदमाश – 19
151 द.प्र.सं. की कार्यवाही – 466
107,116(3) द.प्र.सं. की कार्यवाही – 2238
110 द.प्र.सं. की कार्यवाही – 111
बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही – 409
गैर जमानतीय वरण्ट पर गिरफ्तारी – 1214 व्यक्ति
इसी प्रकार पुलिस द्वारा लगातार
अवैध रेत परिवहन करने वालो पर शिकंजा कसते हुए 97 छोटे बड़े वाहनो को पकड़कर कार्यवाही की गई और जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रुप से रेत माफिया के विरुद्ध प्रहार अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा लगभग 3.90 लाख रुपये का फाईन किया गया है।
इसी तरह चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अवैध
कबाड़ के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए उक्त गतिविधि मे संलग्न व्यक्तियो के ठिकानो पर रेड कार्यवाही करते हुए कुल 13 प्रकरणो मे 18 वाहनो सहित 60 टन से अधिक कबाड़ जप्त किया गया है।
जुआ एवं सट्टा की अवैध गतिविधियो पर पिछले एक माह मे 22 प्रकरण मे 55 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे लगभग 2.50 लाख रुपये जप्त किया गया है जिसमे अरपा नदी के बीचो बीच जुआ खेल रहे जुआरियो को भी एस.डी.आर.एफ. टीम की सहायता से पकड़कर उनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत की गई कड़ी कार्यवाही शामिल है।
बिलासपुर जिले विशेषकर बिलासपुर शहर मे यातायात की समस्या काफी जटिल होने के कारण सर्व प्रथम जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भा.पु.से. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रभारी के साथ लगातार भ्रमण कर शहर के कुछ विशेषकर समस्या वाले स्थानो को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर फोकस किया गया जिसमे हाईकोर्ट से तिफरा और शहर के सभी चौक चौराहो के लेफ्ट टर्निग को सुविधा अनुसार सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। ़
इसी प्रकार ब्लैक स्पॉट के लिए भी जिम्म्ेादार रोड इंजीनियरिंग को सुधारने के लिए संबंधित विभागो और रोड कम्पनियो के वरिष्ठ अधिकारियो को बुलाकर स्पष्ट रुप से निर्देशित किया गया कि रोड इंजीनियरिंग को स्थायी रुप से सुधारे जिससे इन स्थानो को ब्लैक स्पॉट से बाहर निकाला जा सके। सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से एवं लोगो को यातायात के प्रति जागरुक बनाने के लिए नशे की हालत मे वाहन चलाने वालो पर , तीन सवारी वाहन चलाने वालो पर , सिगनल जंप करने वालो पर , ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियो पर , बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालो इत्यादि पर यातायात द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है।
मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही – 9952 प्रकरण राशी 65 लाख रुपये समंस शुल्क
185 एम.व्ही.एक्ट की कार्यवाही (नशे की हालत मे वाहन चलाने पर) – 72 प्रकरण
विगत दो माह मे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब तक सभी प्रकार के अवैध हथियार रखने वाले ,प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने वाले ,अवैध शराब का कारोबार करने वाले ,अवैध कबाड़ का कारोबार करने वाले , जुआ सट्टा मे संलिप्त
असामाजिक तत्वो , फरार वारण्टियो व गुण्डा बदमाशो पर कार्यवाही करते हुए लगभग 2000 आरोपियो की गिरफ्तारी कर न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपराधियो के विरुद्ध अपराधो की रोकथाम करने के लिए की गई कार्यवाही एवं अपराध होने के पश्चात अपराधियो को गिरफ्तार कर साईंटिफिक इन्वेस्टीगेशन के द्वारा प्रकरण मे उत्कृष्ट साक्ष्य एकत्र कर चालानी कार्यवाही करने वाले जिले मे पदस्थ अति. पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा , अति. पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर, अति. पुलिस अधीक्षक आई..यू.सी.ए.डब्ल्यू. गरिमा द्विवेदी एवं अति. पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार के सराहनीय पर्यवेक्षण मे सभी संबंधित थाना प्रभारी व विवेचको के कार्यो की सराहना की है एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो/कर्मचारियो को प्रत्येक माह उनके उत्साहवर्धन हेतु बीपीओ का प्रमाण पत्र देने की शुरुआत आज से की जा रही है ,
माह मार्च मे सराहनीय कार्य करने वाले 30 अधिकारियो/कर्मचारियो को बेस्ट पुलिस ऑफिसर का प्रमाण पत्र दिया गया है।
news
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।
इस वजह से हुई मानसून में देरी
सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:
सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।
मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।
केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।
वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
news
छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।
खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं
सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है
नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है





















