Connect with us

छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई

Published

on

स्वच्छ भारत शपथ कार्यक्रम में सदस्यों व कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई -  Desh Ki Upasana

बिलासपुर, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। बिलासपुर सहित राज्य के अन्य जिले भी इस कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान और जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान शामिल हुए। ब्लॉक और ग्राम पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी भी वीसी के जरिए जुड़े। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में 17 सितंबर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के थीम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए इस दौरान किये जाने वाले गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस अभियान के तहत ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, स्वच्छता कैंप लगाने कहा गया। इन सभी गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी / कर्मचारियों, एन.जी.ओ. एवं सभी लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 47 स्टेशनों का होगा आधुनिकरण

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरबा : पथरी निकलवाने पहुंचा था पेशेंट, डॉक्टर ने निकाल ली किडनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री की आत्मीय मेजबानी से अभिभूत हुए बस्तर संभाग के मेहमान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नया रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिचर्स का शुभारम्भ, अब ऑन द स्पॉट मिलेगा लाइसेंस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending