Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव, राजनांदगांव, कवर्धा और मुंगेली में भारी बारिश की चेतावनी

Published

on

रायपुर| छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मुंगेली, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। 4 घंटे तक हुई बरसात के बाद रायपुर शहर का हाल बेहाल रहा। तेलीबांधा के मेक इन इण्डिया चौक से उद्योग भवन तक दो किलोमीटर नेशनल हाइवे में दो फिट से ज्यादा पानी भरा हुआ था।

शहर की कई मुख्य सड़कें बरसाती नाले की तरह दिखाई दे रही थी। सिविल लाइन से राजभवन मार्ग, शास्त्री चौक से शहीद स्मारक, अवंति विहार, पंडरी मार्ग, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी जैसे मुख्य मार्गों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिलेवार जानिए कैसा रहेगा मौसम

बलौदाबाजार – शुक्रवार को यहां भारी बारिश हुई है। शाम 7 बजे से जिले के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। आज भी यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
बलरामपुर – जिले में 4 घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। रामानुजगंज में लगातार भारी बारिश हो रही है। बीते दिनों बारिश की कमी अब पूरी हो सकती है।
बीजापुर – बीजापुर जिले में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश की स्थिति है। शुक्रवार को भी यहां भारी बारिश हुई है,आज भी जिले में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं लेकिन गतिविधियां पहले से कम होंगी।
मुंगेली – शुक्रवार को मुंगेली में जमकर बारिश हुई, यहां आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए सावधान रहना जरूरी है।
रायगढ़ – जिले के कई इलाकों में 2 दिनों से बारिश हो रही है। आज दिन में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है लेकिन शाम को फिर हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।
दुर्ग – मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक यहां बीते दो दिनों से भारी बारिश हुई है। हालांकि आज हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें   मुंगेली: IAS अफसर को मारने महिला जिला पंचायत सदस्य ने उठाया सैंडिल

गरियाबंद में हुई बारिश के बाद सड़कों का ये हाल रहा।
गरियाबंद में हुई बारिश के बाद सड़कों का ये हाल रहा।
गरियाबंद – जिले में बीते 3 दिनों से बारिश हो रही है, शुक्रवार को भी यहां अच्छी बारिश हुई है। आज भी मध्यम बारिश हो सकती है।
नारायणपुर – जिले में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी जिले में भारी बारिश हुई है। पुल-पुलियों को पार करते समय सावधानी बरतने की जरुरत है।
दंतेवाड़ा – जिले में अच्छी बारिश हो रही है। यहां मध्यम बारिश के संकेत हैं।
राजनांदगांव – मौसम विभाग ने जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर यहां भारी बारिश हो सकती है इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
कबीरधाम – कबीरधाम जिले के लिए भी यलो अलर्ट है। आज दिन में या शाम को भारी बारिश के हालात बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें   गोधन न्याय योजना : हितग्राहियों को अब तक किया गया 395.35 करोड़ रुपए का भुगतान

पूर्वोतर भारत के असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में 19 से 22 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश होगी, जबकि यूपी में 19 और 22 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त तक तेज बरसात होने वाली है.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गोधन न्याय योजना : हितग्राहियों को अब तक किया गया 395.35 करोड़ रुपए का भुगतान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: 5 जून को मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : अवैध संबंध के शक में पुजारी ने पत्नी को जिंदा जलाया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending