Connect with us

Uncategorized

20 August 2023 Rashifal: मेष से मीन तक, पढ़िए आज का राशिफल

Published

on

rashi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय नहीं आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन करना हानिकारक हो सकता है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें।कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)आज आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा जॉब या व्यापार में बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। बच्चे और पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप नया वाहन खरीद सकते हैं।कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक समस्या से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन ना करें नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनो से परेशान है आज वह काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार में आपसी झगड़ों के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है।मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्त्रोत बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)आज आप सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। इन पर कार्य भी होगा। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खानपान का ध्यान रखें। परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है, आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है। पारिवारिक परेशानियों के चलते घर पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश

Uncategorized

मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास, जनकल्याण सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।

दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई सकारात्मक चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच अनेक साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत करते हुए इन संभावनाओं को दोनों राज्यों की जनता के हित में आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री माझी से सकारात्मक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट बाल एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी

महानदी जल विवाद पर क्या बोले मुख्यमंत्री साय
सीएम साय ने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।

Continue Reading

Uncategorized

WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut

Published

on

Technology Desk : अगर आप WhatsApp की लंबी चैट में किसी पुराने मैसेज को खोजते-खोजते परेशान हो जाते हैं, तो जल्द आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है। WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए एक ऐसे नए Search Shortcut की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से पुराने मैसेज खोजना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा।

इस फीचर की खासियत यह है कि किसी मैसेज को सर्च करने के लिए बार-बार Chat Info में जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट के अंदर ही सर्च का विकल्प मिल सकेगा।

चैट में ऊपर स्क्रॉल करते ही दिखेगा Search
WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी ऐप के नए अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, iOS के लिए WhatsApp Messenger के वर्जन 26.36.74 में यह नया Search Shortcut कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिखाई दिया है।

नए फीचर में जैसे ही यूजर किसी चैट में पुराने मैसेज देखने के लिए ऊपर की ओर स्क्रॉल करेगा, नेविगेशन बार के ठीक नीचे एक नया Search Control नजर आएगा।

इस पर टैप करते ही सर्च मोड खुल जाएगा। इसके बाद यूजर किसी कीवर्ड को टाइप करके चैट में मौजूद पुराने या किसी खास मैसेज को सीधे खोज सकेगा।

यह भी पढ़ें   LIC की पॉलिसी खरीदने वालों की डूब गई जिंदगी भर की कमाई, पढ़ें पूरी जानकारी

Channels में भी काम आएगा नया फीचर
WhatsApp का यह शॉर्टकट सिर्फ चैट तक सीमित नहीं रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इसे WhatsApp Channels में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

किसी लंबे चैनल में पुराने अपडेट को ढूंढना फिलहाल काफी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इसके लिए यूजर्स को काफी पीछे तक स्क्रॉल करना पड़ता है। नए शॉर्टकट की मदद से पुराने अपडेट्स को सर्च करना आसान हो सकता है और इसके लिए चैनल की जानकारी वाले पेज पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहले नीचे टेस्ट हो रहा था Search बटन
दिलचस्प बात यह है कि WhatsApp पहले इस फीचर को एक अलग तरीके से टेस्ट कर रहा था। WABetaInfo ने अगस्त में बताया था कि कंपनी चैट के निचले हिस्से में Search बटन की टेस्टिंग कर रही है।

अब नए टेस्ट वर्जन में इस शॉर्टकट की जगह बदल दी गई है। इसे चैट के ऊपर की तरफ रखा गया है और यह खास तौर पर तब दिखाई देगा, जब यूजर पुराने मैसेज देखने के लिए ऊपर स्क्रॉल करेगा।

जैसे ही यूजर वापस चैट के सबसे नए मैसेज तक पहुंचेगा, Search Shortcut के गायब होने की बात सामने आई है।

पुराने मैसेज खोजने में कम होंगे स्टेप्स
फिलहाल किसी WhatsApp चैट में खास मैसेज खोजने के लिए पहले Chat Info खोलना पड़ता है और फिर Search विकल्प पर जाना होता है। नए शॉर्टकट के बाद यह काम सीधे चैट स्क्रीन से किया जा सकेगा।

यानी लंबी पर्सनल चैट, ग्रुप या चैनल में किसी पुराने मैसेज को ढूंढने के लिए कम स्टेप्स और कम झंझट होगा।

Continue Reading

Uncategorized

RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…

Published

on

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर “सांस्कृतिक प्रदूषण” से निपटने के तरीकों पर सुझाव देने के लिए एक अनौपचारिक समूह बनाया है। यह कदम सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा OTT (ओवर-द-टॉप) कंटेंट को “नैतिक पतन” का कारण बताए जाने के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। इस पैनल में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें पूर्व वाइस-चांसलर और प्रचारक भी हैं।

RSS के एक सूत्र ने बताया कि कुछ महीने पहले बनाए गए इस पैनल की पहली बैठक पिछले महीने हुई थी। “यह एक अनौपचारिक समूह है और एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिसे अंततः केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और केंद्र सरकार के अन्य संबंधित पक्षों को सौंपा जाएगा, ताकि OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही अश्लीलता से निपटा जा सके।”

यह भी पढ़ें   LIC की पॉलिसी खरीदने वालों की डूब गई जिंदगी भर की कमाई, पढ़ें पूरी जानकारी

उन्होंने कहा, “हमें इस सांस्कृतिक प्रदूषण से निपटने के लिए सेंसर बोर्ड जैसी किसी चीज़ की ज़रूरत है, जो हमारे परिवारों और खासकर युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है।”

एक अन्य सूत्र ने कहा: “समूह के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन प्रस्ताव तैयार करने से पहले हमें कानून के क्षेत्र के लोगों के साथ भी व्यापक विचार-विमर्श करने की ज़रूरत है।”

भागवत ने 12 अक्टूबर, 2024 को नागपुर में अपने सालाना विजयादशमी भाषण में OTT कंटेंट पर निशाना साधा था। RSS प्रमुख ने तब कहा था, “OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली चीज़ें इतनी घिनौनी होती हैं कि उनके बारे में बात करना भी अशोभनीय होगा… इसे कानून के ज़रिए रेगुलेट करने की ज़रूरत है क्योंकि यह नैतिक पतन के बड़े कारणों में से एक है।” उन्होंने समाज में कथित “विकृति” के लिए OTT प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार ठहराया था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending