Connect with us

खेल

Asia Cup में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए जारी हुआ ‘गदर’ प्रोमो, सनी देओल के साथ विराट-रोहित ने लगाई दहाड़

Published

on

'Gadar' promo released for India-Pakistan match in Asia Cup

गजब संयोग बना है बॉलीवुड और क्रिकेट का। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर-2’ रिलीज हुई है। वहीं, 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच भी खेला जाना है। इस बार महामुकाबले के दौरान दिग्गज अभिनेता सनी देओल टीवी पर नजर आने वाले हैं। इसे लेकर एक वीडियो भी लॉन्च किया गया है।

गौरतलब हो कि फिल्म गदर-2 से जमकर सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता सनी देओल एशिया कप के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सनी देओल ने कहा कि वह मैच के दौरान तारा सिंह बनकर गदर मचाएंगे।

यह भी पढ़ें   दो भाईयों ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, मजेदार वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

जारी हुआ है प्रोमो वीडियो

सनी देओल वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं, ”एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सनी देओल रहते हैं, लेकिन ये जबरदस्त मुकाबला शुरू होते ही मैं तारा सिंह बन जाऊंगा।” सनी देओल ने आगे कहा, ”अगर इस मैच में गदर मचाना है तो आओ टीम इंडिया के लिए हाथ उठाओ। मेन इन ब्लू का जोश बढ़ाओ।”

मैच के दौरान जोश भरेंगे तारा सिंह

सनी देओल के बाद प्रोमो क्लिप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए पुराने मैच को भी दिखाया गया है। कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Khatron Ke Khiladi 14 : रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स, जानें सेलेब्स के नाम

लगभग एक साल बाद पाकिस्तान से होगी भिड़त

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को रहता है। भारत और पाकिस्तान की टीम करीब एक साल बाद आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच आगामी एशिया कप में भिड़ंत होगी। यह मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड कप में 14 अटूक्बर को भी हाईवोल्टेज मुकाबला होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: नवदीप सैनी शामिल हुए केकेआर की टीम में, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस

आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

Published

on

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स  ने IPL 2026 के लिए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. वह हर्षित राणा की जगह आए हैं, जो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते वह IPL 2026 नहीं खेल पाएंगे. इससे KKR की बॉलिंग यूनिट पहले ही कमजोर हो गई थी.

टीम की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि आकाशदीप , मथीशा पथीराना भी चोटिल हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में नवदीप सैनी का टीम में आना KKR के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. सैनी IPL में 2023 के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं और उनके पास अनुभव भी है, भले ही हाल के सीजन में वह ज्यादा नहीं खेले हों.

यह भी पढ़ें   CG Crime: पति की शर्मनाक करतूत, छोटे भाई से ही करवाया पत्नी का रेप....

सैनी ने IPL डेब्यू 2019 में आरसीबी के लिए किया था, जबकि उन्हें पहली बार 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना था. अपनी तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदबाजी के लिए वह जल्दी ही चर्चा में आ गए थे.

अब तक अपने IPL करियर में सैनी 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8.88 रही है. RCB के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले, जहां उन्होंने आखिरी बार 2023 में IPL मैच खेला था.

2024 के ऑक्शन में राजस्थान ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन IPL 2026 से पहले वह अनसोल्ड रहे. अब KKR ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है. सैनी के आने से KKR को एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मिल गया है, जो चोटों से जूझ रही बॉलिंग यूनिट को मजबूती दे सकता है.

यह भी पढ़ें   तिरुपति मंदिर की मुफ्त सेवाओं का दुरुपयोग! अब फेस डिटेक्शन तकनीक लगाएगी लगाम

क्या बोले नवदीप सैनी

इस डील के बारे में नवदीप सैनी ने कहा, ‘मुझे कल रात ही इस बारे में पता चला और सच कहूं तो उस वक्त समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं. लेकिन अंदर कहीं न कहीं मुझे हमेशा लगता था कि मैं जिस तरह मेहनत कर रहा हूं, उसका फल जरूर मिलेगा. मुझे पता था कि एक दिन ऐसा जरूर होगा, लेकिन सबसे जरूरी है भगवान पर भरोसा रखना. मैंने वही किया और जब ये मौका मिला तो बहुत ही शानदार एहसास हुआ.’

Continue Reading

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   दो भाईयों ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, मजेदार वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   क्या दिन आ गए! रात को दरांती लेकर सड़क पर दिखीं बांग्लादेशी एक्ट्रेस, कभी बॉलीवुड में भी किया था काम

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : फोन पर बात कर रही थी भाभी, खाना देने में जरा सी देर हुई तो देवर लकड़ी से पीट-पीट कर मार डाला

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending