Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: अपहृत नाबालिका को बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा जिले मे महिला संबंधी अपराधो, एवं गुम हुये बालक/बालिकाओं को तत्काल बरामद कर निराकरण करने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना/चैकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया है जिसके पश्चात बिलासपुर जिले मे गुम बालक/बालिकाओं को तत्काल पतातलास कर बरामद करने हेतु थाना चकरभाठा मे दिनांक-03.01.2022 के रात्रि 12ः10 बजे एक नाबालिक को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की सूचना पर थाना चकरभाठा 09/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इस दौरान विवेचना संदेही मुकेश बघेल जरहाभाठा के द्वारा अपहृत बालिका को अपने रिशरेदार के घर ले जाने की शंका मुखबिर सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये एवं दिये गये निर्देश पर थाना प्रभारी थाना चकरभाठा द्वारा सउनि अमृत मिंज द्वारा हमराह स्टाप के टीम बनाकर अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी गिरफ्तारी हेतु रवाना हुये जहा आरोपी मुकेश बघेल के रिश्तेदार के घर से आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद कर परिजनो के थाना लाया।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान, अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जहा अपहृत बालिका को परिजनो को सुपुर्द किया गया । विवेचना में पाया गया कि आरोपी वर्ष 2019 से शादी का झासा देकर लगातार शारीरिक संबधं बनाता रहा । अपराध धारा 376(2)(द) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित पाये जाने से मामले सदर मे उक्त धारा जोडी गई तथा जुमला विवेचना मे आरोपी मुकेश बघेल पिता प्रेमरतन बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी जरहाभाठा पन्नानगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 07.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Crime: नाबालिग लड़की का अपहरण कर मिटाई हवस, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending