Connect with us

छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रक्षाबन्धन से पहले रेलवे ने फिर रद्द की 20 ट्रेने

Published

on

बिलासपुरः भारतीय रेलवे (Indian Railways) रक्षाबंधन पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. मेंटेनेंस के लिए कई ट्रेनें को एक बार फिर से कैंसिल कर दिया गया है. रेलवे के इस फैसले से त्यौहार के समय यात्रा करने वाले लोगों की समस्या बढ़ गई है. आइए देखते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं.

बीते कुछ समय से छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेल यात्रियों को लगातार हो रही असुविधा व सरकार के आपत्ति के बाद भी रेलवे ट्रेनों का नियमित परिचालन नहीं करा पा रहा है। लगातार ट्रेन कैंसल हो रही है। जिससे रेल यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। इधर रेलवे अधोसंरचना विकास और मेंटनेंस वर्क की दुहाई देने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ऋतुमति अखिल भारतीय विधार्थी परिषद जिला कोरबा इकाई कटघोरा”द्वारा अभियान”चलाया गया

आज से फिर होगा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रेलवे ने त्यौहारी सीजन में एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 20 ट्रेनों को रद्द किया है। ये सभी ट्रेनें 23 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक रद्द रहेंगे। ये सभी गाड़ियां ऐसी हैं जिसमें रोजाना सफर करने वालों की संख्या बड़ी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ और आसपास के कुछ इलाकों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अधोसंरचरना विकास और मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। जिसके चलते 20 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ऋतुमति अखिल भारतीय विधार्थी परिषद जिला कोरबा इकाई कटघोरा”द्वारा अभियान”चलाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Today Weather Update: देश के इन राज्यों में आज बारिश की संभावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Today Weather Update: देश के इन राज्यों में आज बारिश की संभावना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending