देश
12 September 2023 Rashifal: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम धंधे में आज गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा फेर-बदल इस समय व्यापार-व्यवसाय में ना करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव देखने को मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन कुछ उतारचढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर जाएं तो यात्रा आदि में वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र व रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में नए कार्य का शुभारंभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क ना लें नहीं तो नुकसान की संभावना है। पत्नी और बच्चों के साथ आज कहीं बाहर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज का दिन आपका अत्यधिक भाग-दौड़ भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी जुटा लें, नहीं तो हानि की संभावना है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज का दिन आपका दिन अच्छा रहेगा। मन शांत होगा व आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे व आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच विचार लें। बिना विचारे और बिना अपने की सलाह के आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्य क्षेत्र में परिवर्तन ना करें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपके कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं। आज उस कार्य में विलंब होगा। जिस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें नहीं तो हानी होगी। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज आपके व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आज बड़ी आर्थिक मदद आपको मिलेगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। पत्नी और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। घर व परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिस कारण आपका वर्चस्व बनेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपना पर्सनल कोई कार्य भी शुरू कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों से मतभेद दूर होंगे। आज अपने परिवार के लिए आप बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।
देश
कल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में खुद अमित शाह ने शुभेंदु के नाम पर मुहर लगाई. शुभेंदु के अलावा अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक राज्य के डिप्टी सीएम होंगे. इसका फाइनल ऐलान हो गया है. सभी नेता अपने-अपने पद की कल शपथ लेंगे. इससे पहले आज शाम शुभेंदु राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.आज हुई विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष मौजूद रहे.
अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है. मैं हाथ जोड़कर राज्य की जनता को देता हूं. हिंसा के बीच राज्य की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है. 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है. आज गंगा से गंगासागर तक बीजेपी की सरकारें हैं. हमें विनम्रता से जिम्मेदारी निभानी होगी.
सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, चुना गया विधायक दल का नेता ; अमित शाह ने नाम पर लगाई मुहर
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू
बता दें कि रवींद्र जयंती के मौके पर शनिवार सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे. साथ ही एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. रवींद्र जयंती के मौके पर होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह में बंगाली रंग की झलक भी देखने को मिलेगी.
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री ! रूपा गांगुली होंगी महिला डिप्टी सीएम ; अमित शाह शाम में करेंगे ऐलान
कौन-कौन बन सकता है मंत्रिमंडल का हिस्सा?
बताया जा रहा है कि दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणमिक, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी मंत्री बन सकते हैं. नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू भी मंत्री पद की दौड़ में हैं. इसके साथ ही रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री बन सकते हैं.
बीजेपी की जीत में शुभेंदु का रोल
कई नामों पर चर्चा होने के बावजूद शुभेंदु इस दौड़ में सबसे आगे थे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कहा जा रहा था कि ममता बनर्जी के गढ़ भाबानीपुर से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु ही राज्य के नए सीएम होंगे. राज्य में पार्टी की जीत में उनका बड़ा योगदान है. इसके अलावा उन्हें कई वर्षों तक राज्य के मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव भी है. इन सब तथ्यों को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें राज्य में सत्ता की कुर्सी सौंप दी है.
अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक के बारे में
अग्निमित्रा पॉल ने इस विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 19 हजार 582 वोट मिले. उन्होंने 40 हजार से ज्याादा वोटों से इस सीट पर जीत का परचम लहराया. वहीं, निसिथ प्रमाणिक ने माथाभांगा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. उन्हें 1 लाख 43 हजार 340 वोट मिले, उन्होंने 57 हजार 90 वोटों से जीत दर्ज की है.
देश
बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है।

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा भी आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 189 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा कुल 198 सीटों पर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है। मतगणना अभी जारी है तो अंतिम परिणाम में सीटों में 2-3 का फर्क हो सकता है।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक टीएमसी कुल 89 सीट पर जीत हालिक करने की तरफ बढ़ रही है। तृणमूल कांग्रेस 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2, सीपीआई (एम) 1 और एजेयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचे ममता और सुवेंदु; बाहर भारी फोर्स तैनात
इधर पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है। यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं। दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।
ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगे
जबरदस्त जीत होता देख बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं काउंटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। दीदी ने टीएमसी कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं से बूथ नहीं छोड़ने की अपील की है।
देश
पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।
ऐतिहासिक दिन, कार्यकर्ताओं की साधना का परिणाम
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के साथ की और कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ चुनावी जीत का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “जब साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिखाई दे रही है।”
नितिन नवीन के नेतृत्व की तारीफ
पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनाव था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिस तरह मार्गदर्शन दिया, वह इस जीत में बेहद अहम साबित हुआ।
“भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी” — जनता का आभार
प्रधानमंत्री ने देशभर में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में मिली जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि वह “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” है, जहां लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार है।
93% मतदान बना रिकॉर्ड, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी
मोदी ने पश्चिम बंगाल में 93% मतदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख किया। खास तौर पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया।
“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का सबसे चर्चित बयान देते हुए कहा कि “आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।” उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में एनडीए सरकार बनने को मां गंगा का आशीर्वाद बताया।
मां गंगा और असम की जनता का आशीर्वाद
मोदी ने 2013 में काशी से अपना नामांकन भरने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज भी वही आशीर्वाद बना हुआ है। साथ ही असम की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया गया है और अब राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
“नागरिक देवो भव” और गुड गवर्नेंस पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी का मूल मंत्र “नागरिक देवो भव” है और पार्टी जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता लगातार बीजेपी के सुशासन पर भरोसा जता रही है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया
मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया था और आज की जीत उसी विचारधारा की जीत है।
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में जीत का महत्व
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में मिली यह जीत ऐतिहासिक है और यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जहां भयमुक्त और विकासयुक्त शासन होगा।
“नया सूर्योदय”—बंगाल के लिए बड़ा वादा
मोदी ने कहा, “4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरती पर एक नया सूर्योदय हुआ है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास, विश्वास और नई उम्मीदों के साथ नई यात्रा शुरू होगी।
पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, घुसपैठियों पर एक्शन
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भयमुक्त बंगाल का संकल्प, टैगोर का जिक्र
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सपना “जहां मन भयमुक्त हो” अब साकार किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी।
“बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति का दिया संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र जीता है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि अब “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दशक में राजनीतिक हिंसा ने कई जिंदगियां बर्बाद की हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि इस चक्र को खत्म किया जाए।
मोदी ने कहा, “भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह न देखें कि किसने किसे वोट दिया, बल्कि सभी मिलकर बंगाल के विकास के लिए काम करें।
वैश्विक संकट के बीच भारत ने चुनी स्थिरता
मोदी ने चुनाव के समय की वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में मतदान हो रहा था, तब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक संकट के हालात थे।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बीच भी स्थिरता को चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि भारत के लोग विकसित भारत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
अंग, बंग और कलिंग—भारत के ऐतिहासिक स्तंभ
प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश समृद्ध था, तब “अंग, बंग और कलिंग” उसके मजबूत स्तंभ थे।
उन्होंने बताया कि अंग यानी आज का बिहार शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था, जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। बंगाल को उन्होंने भारत की सांस्कृतिक आत्मा की आवाज बताया, जबकि कलिंग (आज का ओडिशा) समुद्री व्यापार का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।
नारी शक्ति पर जोर, विपक्ष पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को भारत के विकास का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नारी शक्ति की प्रगति को रोकने की कोशिश की।
मोदी ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।” उन्होंने Tतृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों-बेटियों ने उन्हें सजा दी है।
उन्होंने केरल में लेफ्ट और कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं अगली बार उन्हें भी सबक सिखाएंगी। वहीं समाजवाजी पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ेगा और महिला विरोधी सोच को जनता माफ नहीं करेगी।
शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की जीत
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और हिंसा में किसी निर्दोष की जान नहीं गई। इसे उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया और चुनाव आयोग समेत सभी संस्थाओं की सराहना की।
देश5 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
देश5 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
खेल22 hours agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश22 hours agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम





















