Connect with us

देश

13 September 2023 Rashifal: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published

on

rashi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज व्यापार में नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे लाभ होगा। परिवार में शांतिमय वातावरण रहेगा। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन प्रतिकूल परिणाम देने वाला रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। आज सोची हुई योजना को क्रियान्वित न कर पाने के कारण दुखी हो सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। दिन के अंत में पत्नी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर काम बनते बनते बिगड़ सकता है, सतर्क रहें। निकट के व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। प्रातः काल से ही मन में अशांति व्याप्त रहेगी। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में आकस्मिक धन हानि के योग हैं। व्यापार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

यह भी पढ़ें   29 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन जातक का सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक बेरोजगार है, उन्हें आज रोजगार मिल सकता है। गले में और छाती में संक्रमण फैल सकता है, सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन जातक मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सोची हुई योजनाओं को पूर्ण न कर पाने के कारण अशांति व्याप्त रहेगी। कार्यस्थल पर अधिक कार्य होने के कारण मन में निराशा महसूस हो सकती है। संध्या के समय जातक अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जाने और भोजन का प्लान बना सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन जातक की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण न कर पाने के कारण मन व्यथित रह सकता है। आज पुराने मित्र से लंबे समय बाद बात करने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन जातक को मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। दिन के प्रारंभ में आलस के कारण बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं, सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा प्रियजनों को दुख पहुंच सकता है। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है, बड़े सौदे आज करने से बचें। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें और मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। दिनचर्या को सुधारे, पौष्टिक आहार समय पर करें।

यह भी पढ़ें   14 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन जातक को अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। आज प्रातः काल से ही मन प्रसन्न रहेगा। आज महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। आज वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित रहने के कारण मन व्यथित हो सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। जातक को सलाह दी जाती है की निकट के व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन नुकसानदायक रह सकता है। आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। व्यापार व्यवसाय में प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आज आकस्मिक मुलाकात हो सकती है। दिन के अंत में बच्चों के साथ मनोरंजन के साधनों पर समय व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन जातक का शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। प्रातः काल से ही मन अध्यात्म की तरफ झुका हुआ रहेगा, मन में भक्ति भाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   बालोद में बिजली गिरने से 28 बकरे-बकरियों की मौत

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, बहु की हालत गंभीर

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   14 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   दो मधुमक्खियों ने खोल दिया कोल्डड्रिंक की बोतल का ढक्कन, वायरल वीडियो देख चौंक गए लोग

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending