देश
14 सितंबर राशिफल: किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इन राशि वालों को बरतनी होगी ख़ास सावधानी

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज भौतिक चीजों पर धन खर्च करेंगे। दिन की शुरुआत में काफी भाग दौड़ से होगी और किसी गलत चीज के खिलाफ आप आवाज भी उठा सकते हैं। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा कर सकते हैं। साथ ही किसी मेहमान का आगमन भी होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। छात्र पढ़ाई-लिखाई को आज ज्यादा नजरअंदाज ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। विदेश जाने वाले लोगों को आज किसी प्रकार का समाचार मिल सकता है।
आज क्या न करें- आज विवाद से बचें।
आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।
आज का शुभ रंग- पीला।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज किसी ना किसी कार्य में लगे रहेंगे लेकिन सायंकाल के समय कुछ राहत भी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और सकारात्मक ऊर्जा पर फोकस रखेंगे, जिससे आप नई ऊर्जा के साथ कार्यों को करेंगे। किसी मित्र या प्रियजन की वजह से आप मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से जमीन-जायदाद का विवाद अगर चल रहा है तो उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो फायदे में रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और एक-दूसरे का सहयोग भी प्राप्त होगा।
आज क्या न करें- आज वाणी पर संयम रखें।
आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।
आज का शुभ रंग- गुलाबी।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज भौतिक चीजों पर धन खर्च करेंगे। दिन की शुरुआत में काफी भाग दौड़ से होगी और किसी गलत चीज के खिलाफ आप आवाज भी उठा सकते हैं। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा कर सकते हैं। साथ ही किसी मेहमान का आगमन भी होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। छात्र पढ़ाई-लिखाई को आज ज्यादा नजरअंदाज ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। विदेश जाने वाले लोगों को आज किसी प्रकार का समाचार मिल सकता है।
आज क्या न करें-आज झूठ न बोले।
आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।
आज का शुभ रंग- नीला।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज काफी राहत देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार की समस्याओं का समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज व्यापार विस्तार के
आज क्या न करें- आज सेहत का ध्यान रखें
आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।
आज का शुभ रंग – भूरा
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज पूरी ऊर्जा के साथ कार्यों को करेंगे और सफल भी होंगे। पड़ोसियों से आज कोई पुराना मामला किसी बुजुर्ग की मदद से सुलझ सकता है। संतान की समस्या का समाधान निकालने के लिए काफी भागदौड़ करेंगे और सफल भी होंगे। किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। घरेलू मामलों में किसी पारिवारिक सदस्य की इच्छा को लेकर सतर्क रहें और अपने कार्यों पर भी फोकस रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।
आज क्या न करें- आज शराब का सेवन करें।
आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।
आज का शुभ रंग- गुलाबी।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यों को लेकर पूरी तरह एकाग्र भी रहेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको कई संगठनों का समर्थन भी मिलेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में इच्छानुसार अवसर प्राप्त होंगे और आपके प्रयासों की सराहना भी की जाएगी। विदेश में काम रहे जातकों के लिए आज का दिन अपार सफलता देने वाला होगा।
आज क्या न करें- आज वाहन न चलाएँ
आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
आज का शुंभ रंग-हरा।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज कार्यक्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आत्मचिंतन करेंगे जिसका फायदा मिलेगा। परिवार में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें अन्यथा मतभेद की स्थिति बन सकती है। व्यापारी और कारोबारी अपने व्यावहारिक कौशल से अड़चनों को दूर करेंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आज किसी भी तरह के तर्क वितर्क से दूर रहें।
आज क्या न करें- आज शराब के सेवन से बचें
आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
आज का शुभ रंग नीला।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता के सहयोग और संपर्क से आपको अच्छा लाभ होगा। घर-परिवार और व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में अच्छा बैलेंस बनाकर रखेंगे तो फायदा होगा। क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। पति पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है।
आज क्या न करें-आज नया कपड़ा किसी को न दें।
आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।
आज का शुभ रंग- हरा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त करेंगे। निजी जीवन में अगर कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है तो घर के सदस्यों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। अहं और क्रोध को स्वभाव में ना आने दें अन्यथा किसी लक्ष्य से भटक सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।
आज क्या न करें-आज सात्विक खाना खाएँ
आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।
आज का शुभ रंग- नीला
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज किसी खास योजना से जुड़ सकते हैं, जो आप काफी रिलैक्स भी महसूस करेंगे। संतान की किसी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। घरेलू चीजों की खरीदारी के लिए समय निकालेंगे। व्यापार में चल रहे हर लेनदेन पर नजर बनाए रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन भी कर सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
आज क्या न करें- आज वाणी पर सयंम रखें।
आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।
आज का शुभ रंग- हरा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में विश्वास बढ़ने से अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव अनुभव करेंगे। किसी महान व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा, जो आपके लिए सुखद रहेगा। व्यापारियों को आज अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और उनके किसी समारोह में शामिल भी हो सकते हैं।
आज क्या न करें- आज अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।
आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।
आज का शुभ रंग- लाल
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज जल्दबाजी में काम करने से बचें अन्यथा बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। कुछ खास लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसका फायदा भी मिलेगा। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं इसलिए बातचीत के दौरान शांत और विनम्र रहें। जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग रहेगा। कारोबारियों को आज अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा और सामाजिक तौर पर भी कई कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत पाने में सफल होंगे।
आज क्या न करें- आज दोस्तों से मारपीट न करें।
आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ
आज का शुभ रंग- पीला।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।






















