Connect with us

Uncategorized

Bilaspur News: भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह बिलासपुर में संपन्न

Published

on

बिलासपुर: भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आज पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में संपन्न हुआ । समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्रीअरुण साव, विजय शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। सबने भाजपा के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के जोगी कांग्रेस व कांग्रेस के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया, समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रभारी ओम माथुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत हुई है। 46% से ज्यादा वोट बीजेपी को विधानसभा चुनाव में प्राप्त हुआ है। समाज के सभी वर्गों का सहयोग हमें मिला है ।

उन्होंने कहा कि अभी सरकार को एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और हम मोदी जी की गारंटी के बड़े वादों को पूरा कर लिए हैं ।उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट की प्रथम बैठक में 18 लाख गरीब लोगों को आवास स्वीकृत किया है ।हमने 2 साल का बकाया बोनस भी अटल जयंती पर किसानों को दिया। राज्य के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ से ज्यादा का बोनस उनके खाते में अंतरित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पीएससी ने पिछले साल हमारे मेहनतकश बेटा बेटियों के साथ खिलवाड़ किया था।

यह भी पढ़ें   विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की बड़ी बहन का निधन

इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा हमने कर दी है ।उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत भी जल्द ही एक हजार रुपए विवाहित महिलाओं के खाते में डाले जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3100 के भाव में धान का दाम मिलेगा ।यह राशि किसानों को एक मुश्त मिलेगी । साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के एक-एक वादे हम अपने कार्यकाल में पूरा करेंगे ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी 11 सीटों को जीतकर मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि जब मैं पहली बार प्रभार मिलने के बाद छत्तीसगढ़ आया तो लोग कहते थे कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तो सरकार बन सकती है लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं लेकिन जब मैं राज्य का दौरा किया। कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली तो सरकार के प्रति इतना गुस्सा था कि मुझे विश्वास हो गया कि सरकार बना लूंगा ।

यह भी पढ़ें   नाबालिक बालक को रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे

उन्होंने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटेंजितनी है आगे 3 महीने तक हम ना सोएंगे ना बैठेंगे ना विश्राम करेंगे काम करेंगे ताकि मोदी जी की सरकार केंद्र में फिर बन सके पूरी दुनिया मोदी जी की को मानने लगी है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा जिस तरह आप लोग निष्ठा पूर्वक दिन-रात एक कर राज्य सरकार बने हैं इस तरह काम कर हमें मोदी जी को जिताना है हमने जनता से डबल इंजन की सरकार की बात कह कर सत्ता में आए हैं और यह तभी संभव होगा जब हम अपने यहां से सभी 11 सीटे जीत कर मोदी जी के नेतृत्व फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। समारोह को उपमुख्यमंत्री द्वारा विजय शर्मा एवं अरुण साव ने भी संबोधित किया।

अरुण साव ने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमें छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत मिली है ।आपने बहुत संघर्ष किया उत्पीड़न झेली, लाठी खाई तभी सरकार बन पाई है । सत्ता हमारे लिए लोगों की सेवा का एक जरिया भर है। हम जनता का काम करते रहेंगे।

Uncategorized

WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut

Published

on

Technology Desk : अगर आप WhatsApp की लंबी चैट में किसी पुराने मैसेज को खोजते-खोजते परेशान हो जाते हैं, तो जल्द आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है। WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए एक ऐसे नए Search Shortcut की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से पुराने मैसेज खोजना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा।

इस फीचर की खासियत यह है कि किसी मैसेज को सर्च करने के लिए बार-बार Chat Info में जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट के अंदर ही सर्च का विकल्प मिल सकेगा।

चैट में ऊपर स्क्रॉल करते ही दिखेगा Search
WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी ऐप के नए अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, iOS के लिए WhatsApp Messenger के वर्जन 26.36.74 में यह नया Search Shortcut कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिखाई दिया है।

नए फीचर में जैसे ही यूजर किसी चैट में पुराने मैसेज देखने के लिए ऊपर की ओर स्क्रॉल करेगा, नेविगेशन बार के ठीक नीचे एक नया Search Control नजर आएगा।

इस पर टैप करते ही सर्च मोड खुल जाएगा। इसके बाद यूजर किसी कीवर्ड को टाइप करके चैट में मौजूद पुराने या किसी खास मैसेज को सीधे खोज सकेगा।

यह भी पढ़ें   देश में जल्द चलेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक-नोट, ट्रायल होगा शुरू ; कागज के नोट भी चलेंगे

Channels में भी काम आएगा नया फीचर
WhatsApp का यह शॉर्टकट सिर्फ चैट तक सीमित नहीं रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इसे WhatsApp Channels में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

किसी लंबे चैनल में पुराने अपडेट को ढूंढना फिलहाल काफी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इसके लिए यूजर्स को काफी पीछे तक स्क्रॉल करना पड़ता है। नए शॉर्टकट की मदद से पुराने अपडेट्स को सर्च करना आसान हो सकता है और इसके लिए चैनल की जानकारी वाले पेज पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहले नीचे टेस्ट हो रहा था Search बटन
दिलचस्प बात यह है कि WhatsApp पहले इस फीचर को एक अलग तरीके से टेस्ट कर रहा था। WABetaInfo ने अगस्त में बताया था कि कंपनी चैट के निचले हिस्से में Search बटन की टेस्टिंग कर रही है।

अब नए टेस्ट वर्जन में इस शॉर्टकट की जगह बदल दी गई है। इसे चैट के ऊपर की तरफ रखा गया है और यह खास तौर पर तब दिखाई देगा, जब यूजर पुराने मैसेज देखने के लिए ऊपर स्क्रॉल करेगा।

जैसे ही यूजर वापस चैट के सबसे नए मैसेज तक पहुंचेगा, Search Shortcut के गायब होने की बात सामने आई है।

पुराने मैसेज खोजने में कम होंगे स्टेप्स
फिलहाल किसी WhatsApp चैट में खास मैसेज खोजने के लिए पहले Chat Info खोलना पड़ता है और फिर Search विकल्प पर जाना होता है। नए शॉर्टकट के बाद यह काम सीधे चैट स्क्रीन से किया जा सकेगा।

यानी लंबी पर्सनल चैट, ग्रुप या चैनल में किसी पुराने मैसेज को ढूंढने के लिए कम स्टेप्स और कम झंझट होगा।

Continue Reading

Uncategorized

RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…

Published

on

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर “सांस्कृतिक प्रदूषण” से निपटने के तरीकों पर सुझाव देने के लिए एक अनौपचारिक समूह बनाया है। यह कदम सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा OTT (ओवर-द-टॉप) कंटेंट को “नैतिक पतन” का कारण बताए जाने के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। इस पैनल में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें पूर्व वाइस-चांसलर और प्रचारक भी हैं।

RSS के एक सूत्र ने बताया कि कुछ महीने पहले बनाए गए इस पैनल की पहली बैठक पिछले महीने हुई थी। “यह एक अनौपचारिक समूह है और एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिसे अंततः केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और केंद्र सरकार के अन्य संबंधित पक्षों को सौंपा जाएगा, ताकि OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही अश्लीलता से निपटा जा सके।”

यह भी पढ़ें   नाबालिक बालक को रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे

उन्होंने कहा, “हमें इस सांस्कृतिक प्रदूषण से निपटने के लिए सेंसर बोर्ड जैसी किसी चीज़ की ज़रूरत है, जो हमारे परिवारों और खासकर युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहा है।”

एक अन्य सूत्र ने कहा: “समूह के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन प्रस्ताव तैयार करने से पहले हमें कानून के क्षेत्र के लोगों के साथ भी व्यापक विचार-विमर्श करने की ज़रूरत है।”

भागवत ने 12 अक्टूबर, 2024 को नागपुर में अपने सालाना विजयादशमी भाषण में OTT कंटेंट पर निशाना साधा था। RSS प्रमुख ने तब कहा था, “OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली चीज़ें इतनी घिनौनी होती हैं कि उनके बारे में बात करना भी अशोभनीय होगा… इसे कानून के ज़रिए रेगुलेट करने की ज़रूरत है क्योंकि यह नैतिक पतन के बड़े कारणों में से एक है।” उन्होंने समाज में कथित “विकृति” के लिए OTT प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार ठहराया था।

Continue Reading

Uncategorized

EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

Published

on

Modi Government Big Decision on EPF: कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ (EPF) को पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने PF के लिए बेसिक सेलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर ₹25 हजार कर दी है। अब कंपनियों को 25 हजार रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को PF के दायरे में शामिल करना ही होगा। मोदी कैबिनेट की बैठक में पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे 51 लाख कर्मचारियों को PF बचत और पेंशन का सीधा फायदा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि पहले 15 हजार रुपए से ज्यादा बेसिक सेलरी वाले कर्मचारियों का PF कटना या न कटना उनकी मर्जी पर डिपेंड करता था। नए आदेश से 25 हजार रुपए की लिमिट होने के बाद PF कटने से कर्मचारी की सेविंग बढ़ेगी और रिटायरमेंट पर बड़ा फंड मिलेगा। इस पर भारत सरकार का अनुमानित खर्च हर साल लगभग 11,339 करोड़ रुपये होगा।

यह भी पढ़ें   कतीयापारा शिखा वाटिका के पास एक रिहायशी मकान में शाम लगभग 6:45 पर आग लग गई, कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया

यहां एक बात यह भी समझना जरूरी है कि EPF में अनिवार्य योगदान की वेतन सीमा ₹15,000 ही रहेगी। यानी कंपनी और कर्मचारी का अनिवार्य EPF योगदान ₹15,000 तक की सैलरी के हिसाब से ही तय होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी और DA मिलाकर ₹20,000 है, तो उसे EPF में शामिल करना अनिवार्य होगा, लेकिन अनिवार्य योगदान ₹15,000 की सीमा तक ही होगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending