छत्तीसगढ़
Bilaspur: कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का निरीक्षण, सामने बेतरतीब खड़े निजी एम्बुलैंस को हटाने दिए निर्देश
परिजनों के भोजन बनाने के लिए बनेगा शेड, स्थल चिन्हांकित जल्द शुरू होगा अस्पताल परिसर का सौंदर्यीकरण
बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल गेट के सामने बेतरतीब खड़े निजी एम्बुलैंस वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। उनकी पार्किंग के लिए रिवर व्यू पाइंट में स्थल चिन्हांकित किया गया है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा होगी।
उन्होंने अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर कई व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल मंे भरती मरीजों के परिजनों के भोजन बनाने के लिए भी स्थल चिन्हांकित कर शेड बनाने को कहा है। अन्तःरोगी वार्डो के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर इसे बनाया जायेगा। परिजनों के यहां बैठकर भोजन करने की व्यवस्था भी रहेगी।

कलेक्टर शरण ने सिम्स अस्पताल परिसर में गेट के समीप रेडक्रास सोसायटी द्वारा बनाये जा रहे दवाई दुकान को 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पुरानी दवाई दुकान की जगह खाली होने पर उसका अन्य उपयोग किया जायेगा। उन्होंने निरीक्षण कर अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रस्ताव देने के निर्देश नगर निगम को दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छह तारीख को बैठक में सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे।

सौंदर्यीकरण के अंतर्गत एलईडी डिस्पले, गार्डन, पुराने लोहे की दीवार आदि बदलने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार के समीप लोहे के खम्बे जैसी संरचनाएं खड़ी करने को कहा ताकि चौपहिया वाहन वहां खड़ी नहीं हो सके। केवल दुपहिया वाहन रखा जा सके। कलेक्टर ने पंजीयन के लिए प्रस्तावित टोकन व्यवस्था की तैयारियां 15 तारीख तक पूर्ण करने को कहा है।
उन्होंने अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया और इसे बिना नागा किए निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दंतरोग विभाग, गायनिक, फिमेल सर्जिकल वार्ड सहित कई वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से भी चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली।

अकलतरा से आये मरीज दादुराम ने बताया कि अच्छा भोजन मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल की नर्सों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सीएमचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप अधीक्षक सिम्स डॉ. विवेक शर्मा, प्रभारी निगम आयुक्त जायसवाल सहित पीडव्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized3 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
