Connect with us

छत्तीसगढ़

सफर में जाने की तैयारी कर रहे है तो ट्रेनों स्थिति देख लें, 30 ट्रेनें रद्द

Published

on

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ और गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है |

इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर स्टेशन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जा रहा है |

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित है | इसी कड़ी में निम्न गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा | विवरण इस प्रकार हैः-

यह भी पढ़ें   JCCJ को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव लड़ चुके लखन लाल श्रीवास्तव भाजपा में शामिल

रास्ते में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां–

दिनाँक 11 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18756 अम्बिकापुर – शहडोल एक्सप्रेस अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा अनुपपुर – शहडोल के मध्य रद्द रहेगी |

इसी प्रकार दिनाँक 11 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18755 शहडोल – अम्बिकापुर एक्सप्रेस अनूपपुर से प्रारम्भ होगी तथा शहडोल – अनूपपुर के मध्य रद्द रहेगी |

दिनाँक 11 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06617 कटनी – चिरमिरी मेमू पैसेंजर स्पेशल अमलाई स्टेशन में समाप्त होगी तथा अमलाई – चिरमिरी के मध्य रद्द रहेगी |

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: आज देखने को मिल सकता है तापमान में गिरावट, जानिए मौसम विभाग ने क्या बताया...

इसी प्रकार दिनाँक 12 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी – कटनी मेमू पैसेंजर स्पेशल अमलाई से प्रारम्भ होगी तथा चिरमिरी – अमलाई के मध्य रद्द रहेगी |

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मोटर सायकल चोरों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   JCCJ को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव लड़ चुके लखन लाल श्रीवास्तव भाजपा में शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: आज देखने को मिल सकता है तापमान में गिरावट, जानिए मौसम विभाग ने क्या बताया...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending