Connect with us

छत्तीसगढ़

मोटर सायकल चोरों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो और अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने का दिया दिया गया है निर्देश

मोटर सायकल चोरो पर एसीसीयू और सीपत पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी-

  1. अमन साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 22 साल निवासी चौडापारा गुडी
  2. प्रमोद पटेल पिता स्व सोमनाथ उम्र 30 साल निवासी बजरंग चौक कौडिया
  3. अरूण कुमार साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 25 साल निवासी देउर पारा गुडी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ०ग०

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि घटना दिनांक 18.09.2024 को पतासाजी दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपियान 1. अमन साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 22 साल निवासी चौडापारा गुडी 2. प्रमोद पटेल पिता स्व सोमनाथ उम्र 30 साल निवासी बजरंग चौक कौडिया 3. अरूण कुमार साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 25 साल निवासी देउर पारा गुडी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ०ग० चोरी के मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते मिलने पर हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया है। संदेही प्रमोद पटेल के कब्जे से 1. मोटर सायकल हिरो पैशन प्रो काले रंग का कमांक सीजी 10 ईजी 3168 इंजन नम्बर

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 27 डिप्टी कलेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

HAIOIENCGF65663 चेचिस नंबर MBLHA10AWCGF816 चोरी का होना एवं चोरी किये गये 2. एक एक्टीवा होंडा 5 जी बिना नम्र का इंजन नम्बर JF92E-B-0011711 3. एक मोटर सायकल स्प्लेंडर का खुला बाडी जिसमें चेचीस पिछला चक्का व इंजन है चेचीस नम्बर 01D20C09643 इंजन नम्बर 01018M039074. एक इंजन हिरो होंडा का इंजन कमांक 06G08M14224 5. एक इंजन हिरो कंपनी का इंजन नम्बर

HA10EJDHA50849 6. 6 नग मोटर सायकल का पेट्रोल टंकी, 5 नग मोटर सायकल का साकब, 3 नग साईलेंसर कुल कीमती 70,000 रू करीब एवं संदेही अमन साहू के कब्जे से मेमोरेंडम कथन के आधार पर 1. एक पैशन प्रो मोटर सायकल नीला रंग बिना नंबर इंजन नम्बर HA10ACJHB41835 चेचीस नम्बर MBLHAR197JHB10140 2 एक्टीवा सफेद रंग का कमांक सीजी 10 ईक्यु 6889 इंजन नम्बर JC44E2263251 3. एक होंडा साईन स्लेटी कलर का बिना नम्बर चेचीस नम्बर

ME4JC65DLKD146017 इंजन नम्बर JC65E-D-02710824. एक मोटर सायकल हिरो होंडा सीडी डॉन कमांक सीजी 04 सीई 8702 चेचीस नम्बर 03227F49724 इंजन नम्बर 03L27E49006 कुल कीमती 80,000 रूपये तथा संदेही अरुण साहू के कब्जे से 1. एक मोटर सायकल हिरो होंडा स्प्लेंडर काला रंग का बिना नंबर चेचीस नम्बर 99FI9F10650 इजन नम्बर 99FI7E1048 2 सीडी डीलक्स मोटर सायकल लाल रंग का नम्बर सीजी 12. ए 0782 चेचीस नम्बर MBLHA11ER021312 इंजन नम्बर HA11EDC9625368 3. एक्टीवा सफेद रंग का नम्बर सीजी 10 एन बी 6628 इंजन नम्बर JF50E-80327454 4. एक इंजन हिरो कंपनी का इंजन नम्बर HA11EFD9E53833 कुल कीमती

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 921.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

80,000 रूपये को कुल कीमती 2,30,000 रूपये के मिलने से उक्त आरोपीगणों को घारा 94 बीएनएसएस का नोटिस जारी कर वैच कागजात मांग करने पर करने पर कोई कागजात नहीं होना लिखकर दिये जिससे मुताबिक जप्ती पत्रक के उक्त 10 नग मोटर सायकल / स्कुटी एवं मोटर सायकल इंजन 03, साइलेंसर 03. पेट्रोल टंकी 06, साकब 03 कुल जुमला कीमती 2,30,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर चुराई हुई संपत्ति का होना के सभावना पर उक्त आरोपीगण को अपराध धारा 35-ए (ख-ड) बीएनएसएस / 305 बीएनएस के अंतर्गत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी अमन साहु, प्रमोद पटेल, अरूण कुमार साहू को दिनांक 18.09.2024 को गिरफ्तारी कर विधिवत न्यायिक रिमांड भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, एसआई अजहरुद्दीन सउनि धर्मेंद्र यादव, प्र आर कौशल वस्त्रकार, देवमुन पुहुप, आरक्षक राजेंद्र साहु, तरुण, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, का सराहनीय योगदान है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   3 चाकूबाज गिरफ्तार, मामूली विवाद में युवक को चाकू गोदकर कर दिए थे घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का होगा आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का होगा आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending