Connect with us

छत्तीसगढ़

विज़िबल पुलिसिंग के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा पैदल पेट्रोलिंग अभियान

Published

on

♦️ सभी थाना क्षेत्रों में थानाप्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों कर रहे प्रतिदिन पैदल गश्त

♦️ विज़िबल-विजिलेंट पुलिसिंग एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने किया गया पैदल गश्त

♦️ ट्रैफिक बिगाड़ने वालों पर किया गया चालान

माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर विज़िबल और विजिलेंट पुलिसिंग करने तथा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशों के पालनार्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप पटेल (भापुसे) एवं अन्य अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दल-बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग की गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की 36 लाख से अधिक महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मुफ़्त में मिला गैस कनेक्शन

विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर घूमने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थान/सुनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। साथ ही मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों में यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वालों, ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही की जा रही है तथा सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है।पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में इसप्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें   चोरी के संदेह में बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही, 3 आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की 36 लाख से अधिक महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मुफ़्त में मिला गैस कनेक्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चोरी के संदेह में बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर हिर्री पुलिस की कार्यवाही, 3 आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा अधेड़
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending