छत्तीसगढ़
बिल्हा पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत ग्राम बिटकुली में पुलिस ने लगाया जन चौपाल
थाना-बिल्हा जिला-बिलासपुर
➡️बिलासपुर पुलिस पहुँची ज़िले के दूरस्थ ग्राम लगाया जन चौपाल
➡️बिल्हा पुलिस द्वारा ग्राम बिटकुली में पुलिस जन चौपाल लगा कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
➡️ जनचौपाल का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएं बिना संकोच के पुलिस के सामने रख सके
➡️जनचौपाल में लगभग 200 ग्रामीण एवम् प्रबुद्ध जन हुए शामिल
➡️ ग्रामीणों के द्वारा जन चौपाल में 10समस्याएँ, माँगे वि सूचनाएँ दी गई जिस पर त्वरित कार्यवाही की गई
➡️ बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देश पर जन चौपाल की हुई शुरुआत
➡️चौपाल कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा, तहसीलदार महोदय बिल्हा, थाना प्रभारी बिल्हा एवं स्टाफ, हेल्थ वर्कर बिटकुली, वरिष्ठजन, मीडिया पर्सन, ग्राम बिटकुली के सरपंच, उपसरंपच, प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन रहे उपस्थित
➡️ निजात अभियान तहत नशे से दूर रहने की दी गई हिदायत
➡️ साइबर फ्रॉड, महिला अपराध, यातायात नियमों के संबंध के किया गया जागरूक
बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षकसंतोष कुमार सिंह के द्वारा आम जन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जन चौपाल लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसकी शुरुआत आज बिल्हा थाना क्षेत्र के बिटकुली गाँव से हुई । आज दिनांक 12.01.2024 को बिल्हा थाना के ग्राम बिटकुली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा (ग्रामीण), नगर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के उपस्थिति में पुलिस जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किय गया जिसमें आम जन की समस्याएं सुनी गई , उनका त्वरित निराकरण किया गया ।

ग्रामीण जनो को नशाखोरी के दुष्परिणाम, नशे के विरूद्ध जागरूक कर यातायात नियमो के प्रति गंभीर होने तथा सायबर फ्राड के बारे में जानकारी दिया गया। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से 10समस्याएँ, माँगे व सूचनाएँ दी गई जिस पर त्वरित कार्यवाही की गई । अन्य विभाग से संबंधित शिकायत को समन्वय बनाकर शीघ्र निराकरण हेतु कहा गया तथा पुलिस विभाग के लिये प्राप्त इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, तहसीलदार महोदय, थाना प्रभारी बिल्हा हेल्थ वर्कर वरिष्ठजन, मीडिया पर्सन और बिटकुली के समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
