Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर, सिम्स ईएनटी में पिछले साल 1301 मेजर व 5 हजार माइनर सर्जरी किए गए कई जटिल ऑपरेशन कर लोगों का बचाया जीवन

Published

on

बिलासपुर, 16 जनवरी 2024/सिम्स अस्पताल के नाक कान एवं गला विभाग में गत वर्ष 2023 में 1301 केसेस की मेजर सर्जरी एवं 4938 इमरजेंसी एवं माइनर केसेस की सफलतापूर्वक सर्जरी संपादित की गई जिसमें कान के लगभग 100, नाक एवं साइनस की 100, घेंघा रोग की 30, थायराइड कैंसर की 10 और पैरोटीडग्रंथि की 10 सर्जरी शामिल है। जीवन बचाने वाली सर्जरी जैसे सांस नली में छिद्र बनाकर ट्यूब डालना जिसे ट्रैकयोर स्टॉमी कहते हैं, किया गया ।साथ ही नाक कान एवं गले में अटकी फॉरेन बॉडी को निकालने का काम भी किया गया, जिससे कई मरीजों को जीवन दान मिला।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब पूरी क्षमता के साथ नियमित खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

इस सफलता को प्राप्त करने में प्रोफेसर एवं विभागा अध्यक्ष डॉ आरती पांडे एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर विद्याभूषण साहू, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर श्वेता मित्तल, सीनियर रेसीडेंट डॉक्टर अंजली ए आर एवं पीजी के छात्रों व एनेस्थीसिया विभाग से डॉक्टर राकेश निगम और उनकी टीम का भारी योगदान रहा। सिम्स बिलासपुर के नाक कान एवं गला विभाग की ख्याति के कारण मध्य प्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले का निवासी भी अपनी समस्याओं के साथ जो तेजाब पी लिया था जिसके कारण उसका मुंह खुलना पूरी तरह से बंद हो गया था ।

ऐसी स्थिति में उसे बहुत से डॉक्टरों एवं अस्पतालों द्वारा रेफर कर दिया गया था। सिम्स के नाक कान एवं गला रोग विभाग में इस मरीज को भर्ती कर उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इसके उपरांत वह पूरी तरह से बोलने एवं खाने में समर्थ हो गया है। इसी तरह मुंह एवं जबड़े के कैंसर के तीन मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन उपरांत मरीज स्वस्थ जीवन यापन कर रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कहर बरपाएगी ठंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा किया गया 354 के आरोपी को गिरफ्तार रास्ते में आते जाते पीड़िता का हाथ पकड़कर कर रहा था छेड़छाड़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर छत्तीसगढ़ : बीते वर्ष में सिम्स ने हासिल की एक और उपलब्धि ,दन्त चिकित्सा विभाग में सफलतापूर्वक हुई 131 मरीजों के जबड़ों सर्जरी,
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending