Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर छत्तीसगढ़ : बीते वर्ष में सिम्स ने हासिल की एक और उपलब्धि ,दन्त चिकित्सा विभाग में सफलतापूर्वक हुई 131 मरीजों के जबड़ों सर्जरी,

Published

on

बिलासपुर,: सिम्स अस्पताल ने बीते वर्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की हैे। यहां के दन्त चिकित्सा विभाग में 131 मरीजों के जबड़ों सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप प्रकाश तथा उनकी टीम में शामिल डॉ.जण्डेल सिंह ठाकुर, डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ हेमलता राजमणि, डॉ प्रकाश खरे एवं डॉ सोनल पटेल कीे कड़ी मेहनत के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल की गई है।

इनमें मुख्यतः सड़क दुर्घटना में टूटे जबडों, मुँह के अनेक प्रकार के कैंसर, सिस्ट एवं अन्य जबडे की गंभीर बीमारी का इलाज किया गया।

महंगी सर्जरी का आयुष्मान योजना से किया गया निशुल्क इलाज –

यह भी पढ़ें   रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

निजी अस्पतालों में जहां सर्जरी का खर्च आम लोगों के लिए वहन करना मुश्किल होता है वहीं सिम्स में आयुष्मान योजना के तहत यह तमाम गंभीर सर्जरी निःशुल्क की गई। सड़क दुर्घटना में घायल 68 मरीजों के नीचे के जबड़े की टूटी हड्डी को प्लेटिंग एवं विभिन्न तकनीकों के माध्यम से जोडकर उपचार किया गया।

22 मरीजों के जबड़े में तार बांध कर उसे जोड़ा गया । कुछ मरीजों के दोनो जबड़े भी टूटे गए थे, ऐसे 15 मरीजों का उपचार किया गया। बीते साल में कुछ मरीज के चेहरा सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये थे, ऐसे 2 मरीजों का प्लेटिंग करके सफल ऑपरेशन किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अब गांव में भी बनेंगे प्राइवेट अस्पताल, ग्रामीणों को मिल सकेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

साथ ही 8 मुँह के कैंसर के मरीजों जिसमे 2 होठ के कैंसर , 4 मुँह के अंदर के कैंसर तथा 2 जीभ के कैंसर की सर्जरी की गयी । इस प्रकार विभिन्न प्रकार के मरीजों की स्थिति के अनुसार बीते वर्ष 131 मरीेजों के जबड़ों का सफलतापूर्वक आपरेशन कर उपचार किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: LPG सिलेंडर से गैस की चोरी, एजेंसी का स्टाफ रंगे हाथों पकड़ाया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर : मेकाहारा अस्पताल के सामने मिला 3 दिन पहले जन्मे नवजात का शव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक खेल मड़ई 7 और 8 अगस्त को रायपुर में, 700 प्रतिभागी होंगे शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending