Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के 06 मामले दर्ज

Published

on

बिलासपुर, : खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन के 5 प्रकरण दर्ज किये गये।

रतखण्डी, निरतु, एवं छतौना क्षेत्रों में जांच के दौरान ग्राम रतखण्डी, छतौना क्षेत्र में अवैध रेत व मुरूम परिवहन के कुल 05 मामले दर्ज किये गये। जिसमें अवैध रेत परिवहन के 04 व अवैध मुरूम परिवहन का 01 मामला शामिल है।

अवैध परिवहन कर रहे 05 वाहनों को जप्त कर संबंधित थानों में रखा गया है। ग्राम कड़ार में जांच के दौरान अवैध मुरूम खनन का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 जेसीबी व 01 हाइवा जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में रखा गया है।

यह भी पढ़ें   चोरी मोटरसाईकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बेचने के फिराक में जुटे थे...

जप्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा रेत उत्खनन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा रही है। और प्रकरण प्राप्त होने पर एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा।

इसके साथ ही ग्राम सेलर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिसमें शिकायत एवं सूचना प्राप्त होने पर मेसर्स आनंदी बिल्डर्स को खनिज रेत, गिट्टी एवं मुरूम की वैधता प्रमाणित करने हेतु विभाग द्वारा नोटिस तामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 2 August 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : अवैध शराब बेच रही थी सहायक शिक्षिका, गिरफ्तारी के बाद हुई सस्पेंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सराहनीय प्रयासों से एक मनोरोग बालिका न केवल अपने परिवार तक पहुंच पाई बल्कि मानसिक स्थिति में भी सुधार देखा गया।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending