Connect with us

छत्तीसगढ़

कलमना रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

Published

on

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को कलमना रेलवे स्टेशन से जोडने का कार्य के लिए इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । इस इलेक्ट्रोनिक इंटरलोंकिंग कार्य में प्री-नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य दिनांक 04 से 13 अगस्त, 2024 तक एवं नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य दिनांक 14 से 19 अगस्त, 2024 तक किया जायेगा ।

 राजनांदगांव-नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत 228 किलोमीटर तीसरी रेल लाइन का निर्माण 3540 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है । 

             
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को  गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- 

रदद होने वाली गाडियां :–

  1. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  3. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  4. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  5. दिनांक 07 से 20 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 08756 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  6. दिनांक 07 से 20 अगस्त, 2024 तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  7. दिनांक 07 से 20 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 08754 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  8. दिनांक 07 से 20 अगस्त, 2024 तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  9. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 08281 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-तिरोडी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  10. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक तिरोडी से छूटने वाली 08284 तिरोडी-तुमसर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  11. दिनांक 08 से 20 अगस्त, 2024 तक तिरोडी से छूटने वाली 08282 तिरोडी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  12. दिनांक 08 से 20 अगस्त, 2024 तक तुमसर से छूटने वाली 08283 तुमसर-तिरोडी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  13. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  14. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  15. दिनांक 06 से 18 अगस्त, 2024 तक रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  16. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
  17. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  18. दिनांक 08 से 20 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  19. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  20. दिनांक 07 से 19 अगस्त, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  21. दिनांक 06 से 18 अगस्त, 2024 तक टाटा से छूटने वाली 18109 टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
यह भी पढ़ें   राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में हुए तबादले

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हत्या का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: वैक्सीन का स्टॉक खत्म, 18+ वालों का टीकाकरण स्थगित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending