छत्तीसगढ़
हत्या का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
नाम आरोपी:-(1) नंद धीवर उर्फ रामकुमार पिता स्व. धन्नू लाल धीवर, उम्र 26 वर्ष,
(2) रविन्द्र कुमार यादव पिता स्व मनहरण लाल यादव उम्र 27 वर्ष, दोनो साकिनान घुटकू थाना कोनी
जप्त सम्पत्ति:-(1) आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त दो बगरंडा का डंडा जब्त
(2) आरोपी द्धारा घटना मे प्रयुक्त एक लोहे की हथौडी जब्त
बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-01/06/2022 को प्रार्थी अनिल कौशिक निवासी-दैजा तखतपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता नारायण कौशिक पिता स्वण् मोहन लाल कौशिक उम्र 55 वर्ष जो ग्राम घुटकू में अकेला रहता था खेती किसानी का काम करता था दिनांक 31.05.2022 रात्रि मे नंद धीवर एवं अन्य लोगों के द्वारा मारपीट कर रहे थे और मरा समझकर रेल्वे ट्रैक में फेंक दिये थे । सुबह दूसरे दिन वाहन 108 के द्धारा सिम्स अस्पताल बिलासपुर में मेरे पिता नारायण कौशिक का ईलाज चल रहा था कि ईलाज के दौरान करीबन 05.30 बजे शाम को उसकी मृत्यु हो गई मेरे पिता की मृत्यु नंद धीवर एवं उनके अन्य साथी के द्वारा मारपीट कर हत्या करने से हुई है। घटना को पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर को अवगत कराया कि जो आरोपियां की पतातलास कर तत्काल गिरप्तार करने का दिशा निर्देश दिये अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप ,नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना कोनी मे आरोपी की पतातलास हेतु टीम गठीत की गई।
घटना के बाद आरोपी नंदु अपने सहआरोपी साथी के साथ मोबाइल बंद कर गंाव से फरार हो गया था। साईबर सेल बिलासपुर से संदेहियों की पता तलास हेतू मदद ली गई तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपीगणों की पता तलास हेतु ग्राम खैराडगनिया ,उच्चभटठी मे की जा रही थी तभी मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम उच्चभटठी मे सहआरोपी रविन्द्र यादव की बडी बहन रहती है जहां दोनो आरोपी दिगर जिला भागने की तैयारी मे है तत्काल मौके पर पुलिस टीम के द्धारा दबिश दी गई जिन्हे पकडकर थाने लाया गया आरोपी नंद अपने मेमोरेण्डम कथन मे बताये दिनांक 31.05.22 के रात्रि लगभग 11.00- 12.00 बजे रविन्द्र यादव ,अमन दुबे के साथ सकरी से शराब पीकर ग्राम घुटकू आकर पंचायत भवन के पास खडे बातचीत कर रहे थे बात बात पर रविन्द्र यादव का अमन दुबे से झगडा हो गया और रविन्द्र यादव ने अमन दुबे को एक झापड मार दिया अमन दुबे भागने लगा तब हम दोनों अमन दुबे को चोर चोर कहकर आवाज लगाते दौडा रहे थे हमारे पीछे गांव के दीपेश यादव एवं जनक यादव भी आ रहे थे दौडाते हुए हम दोनों नारायण उर्फ मण्डल कौशिक के प्लाट में गये जहां दो अज्ञात व्यक्ति सो रहे थे उन्हे जगाकर उन लोगो से पुछे इधर किसी को भागते देखे हो क्या वे लोग बताये कि नारायण कौशिक के घर तरफ गया है तब हम लोग उसके घर तरफ जाकर ढुढे नही मिला आवाज सुनकर मण्डल उर्फ नारायण कौशिक आ गया और पुछा तुम लोग कैसे आये हो तब मै मण्डल को गाली देते हुये बोला पुछने वाले कौन हो कैसे नही आऐगें तुम मेरे बाप के आंख को फोडे हो तुम्हारे चलते हम लोग भीख मांगने लगे गरीब हो गये बहुत दुखः भोगे हैं कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जब वह चिल्लाने लगा तब प्लाट के दो अज्ञात व्यक्ति को गाली गलौच कर भाग जाने के लिए बोले तब वे लोग वहां से भाग गये फिर मै और रविन्द्र यादव दोनो मण्डल उर्फ नारायण कौशिक को पकडकर खीचते हुए उसके घर के पीछे खेत में ले जाकर लात घुसा ,लोहे के हथौडी एवं बगरंडा के डण्डा से मारपीट किये उसके बाद वहां से खीचते हुए रेल्वे लाईन के किनारे ले जाकर मै लात घुसा,बगरंडा के डण्डा व लोहे के हथौडी से मारा रविन्द्र यादव बगरंडा के डण्डा से मारा जिससे मण्डल उर्फ नारायण कौशिक गिर गया उसे मर गया है समझकर हम दोनों उसे रेल्वे ट्रैक में फेंक कर भाग गये । पर्याप्त साक्ष्य एवं साबूत एकत्रित कर आज दिनांक 03/06/2022 को आरोपीगणों को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुनील तिर्की, थाना प्रभारी कोनी, उपनिरीक्षक बोधन सिह ठाकुर ,आरक्षक 877 संजय कश्यप,आरक्षक 1216 महोदव कुजूर,आरक्षक सचिन नामदेव ,आरक्षक 1332 समारू सिह,आरक्षक की विशेष भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized15 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
