Connect with us

छत्तीसगढ़

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कान्फ्रेंस अब 21 अक्टूबर को

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में इस माह आयोजित होने वाली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस तथा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की कॉन्फ्रेंस की तिथियों में संशोधन किया गया है। कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस अब 21 अक्टूबर को तथा पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस 22 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। दोनों ही कॉन्फ्रेंस निर्धारित तिथि को सबेरे 10 बजे रायपुर के न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में आयोजित होंगी।

मुख्यमंत्री बघेल 21 अक्टूबर को कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण, राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के प्रकरणों के निराकरण तथा खरीफ 2021 के अंतर्गत गिरदावरी कार्य की प्रगति, नजूल भूमि के व्यवस्थापन, आबंटन, नजूल एवं आबादी भूमि फ्री होल्ड की स्थिति, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में अब तक पंजीकृत मजदूरों की स्थिति, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संचालन, इस योजना के अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति, अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति, आईटीआई हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्किल डेव्हलपमेंट योजना की प्रगति, गौठानों के निर्माण, गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क तथा चारागाह निर्माण की प्रगति, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय किए गए गोबर, निर्मित खाद, खाद के विक्रय, गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के कार्य, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता ही सेवा अभियान के पांचवे दिन आज एक पेड़ माँ के नाम थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया”

मुख्यमंत्री इस बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों, जल जीवन मिशन की प्रगति, कोविड-19 की संभावित वेव से निपटने की तैयारियों, हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सस्ती दवा योजना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईडब्ल्यूएस (म्ॅै) वर्ग हेतु आरक्षित 15 प्रतिशत भूमि की उपलब्धता एवं बंटन की स्थिति, सुपोषण अभियान, आश्रम-छात्रावासों के उन्नयन की स्थिति, चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को राशि वापसी की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : नरसिंगपुर गौठान में बांस हस्त शिल्प निर्माण में रीपा बन रही आजीविका केंद्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान: सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही जारी, 1 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: तालाब में मिला हाथी का शव, हाथियों के आपसी भिड़ंत से मौत की आशंका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending